संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल का वार्षिकोत्सव

अजमेर। संस्कार सीनियर सैकण्डरी पब्लिक स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 11 जनवरी को सायंकाल 5.30 बजे जवाहर रंगमंच पर आयोजित होगा। नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष श्री नरेन शाहनी भगत के आतिथ्य में आयोजित समारोह के अध्यक्ष अतिरिक्त संभागीय आयुक्त हनुमान सिंह भाटी होंगे। समारोह में भारत की बेटियां नाटक, नृत्य, कव्वाली, एक्शन सोंग, … Read more

शिक्षा राज्यमंत्री मांडल में विज्ञान मेले का उद्घाटन करेंगी

अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ 8 जनवरी को भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में दोपहर 12.15 बजे राज्य स्तरीय विज्ञान, जनसंख्या व विकास शिक्षा मेले का उद्घाटन कर सायंकाल 4.30 बजे अजमेर लौटेंगी।

नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवाओं को जागरूक करेगा

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह आयोजित कर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के चयनित गांवों में युवाओं में राष्ट्रीय एकता और अखंडता, विकास कार्यक्रमों के प्रति रूचि जागृत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिला युवा समन्वयक चौधरी धरमपाल सिंह ने बताया कि … Read more

शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए पंजीयन शिविर

अजमेर। उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय 7 जनवरी सोमवार को गगवाना में तथा 8 जनवरी को प्रात: 10 बजे श्रीनगर में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के पंजीयन, नवीनीकरण और व्यावसायिक मार्गदर्शन के लिए एक दिवसीय शिविर लगाएगा। इसमें आशार्थियों से राजस्थान कौशल आजीविका मिशन के प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों तथा अक्षत कौशल योजना के लिए आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे और … Read more

जिला वार्षिक योजना की तैयारी के लिए प्रशिक्षण बैठक 8 को

अजमेर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सी.आर. मीना की अध्यक्षता में अजमेर जिले की वर्ष 2013-14 की वार्षिक योजना तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक 8 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे जिला परिषद के सभागार में होगी। इसमें आगामी वर्ष 2017 तक के लिए बनाई जाने वाली 12 वीं पंचवर्षीय … Read more

माँ शारदा का 160 वां जन्मोत्सव आयोजित

अजमेर। स्वामी श्री रामकृष्ण परमहंस आदर्श नगर स्थित आश्रम में आज माँ शारदा के 160 वें जन्मोत्सव पर धार्मिक प्रवचन अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रात: मंगल आरती पूजा से शुरू इस महोत्सव में श्री मदन सिंह चौहान ने प्रवचन और भजन गायक बालमुकुंद सिंह ने संगीतमय धार्मिक गीत कीर्तन प्रस्तुत किये। इसमें लगभग 50 महिलाओं … Read more

अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग

अजमेर। ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव 7 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे निक कार्यालय में प्रशासन गांवों के संग अभियान के संबंध में अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग लेंगे।

विद्यालयों को भूमि आवंटन के संबंध बैठक 8 को

अजमेर। भूमिहीन विद्यालयों को भूमि आवंटन संबंधी बैठक आगामी 8 जनवरी को मध्यान्ह 3.30 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट के सभागार में  होगी । यह बैठक पूर्व में 7 जनवरी को होनी थी।

तीन माह के लिए जेनरिक दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक

अजमेर। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत अजमेर जिला औषध भंडार में वर्तमान में आगामी 3 माह तक के लिए विभिन्न आवश्यक जेनरिक दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक है। ग्रामीण चिकित्सा केन्द्रों पर दवाईयों की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण हरचंदानी ने बताया … Read more

पशुपालन विभाग में 693 पद अपग्रेड

अजमेर। पशु पालन विभाग के उपशासन सचिव श्री सुमन कुमार जोशी द्वारा जारी आदेश के तहत पशुपालन विभाग के 693 पदों का क्रमोनयन किया गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. रोशनलाल देव ने बताया कि इसके तहत 8 पद संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक, 36 पद उपनिदेशक से संयुक्त निदेशक, 5 पद सहायक निदेशक से संयुक्त … Read more

error: Content is protected !!