अजमेर व ब्यावर गृहरक्षा स्वयं सेवकों का परिणाम प्रदर्शित

अजमेर। गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा अजमेर व ब्यावर शहर के लिए की गई गृहरक्षा स्वयं सेवकों की भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के परिणाम कलेक्ट्रेट में केन्द्र कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर 31 से

अजमेर। दयानंद महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के अर्न्तगत 31 दिसम्बर से 6 जनवरी तक ग्राम सोमलपुर और फकीरखेड़ा में 7 दिवसीय शिविर आयोजित करेगा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस शिविर में गांवों में स्वच्छता, पौधरोपण, जागृतिपरक कार्यक्रम रखे गए हैं।

गणतंत्रा दिवस समारोह बैठक

अजमेर। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्रा दिवस पर पटेल मैदान में होने वाले मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं के निर्धारण के लिए 3 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टेªट के सभागार में अधिकारियों की बैठक होगी।

भूमिहीन विद्यालयों के सम्बन्ध में बैठक 7 जनवरी को

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया 7 जनवरी को अपरान्ह 3.30 बजे कलेक्टेªट के सभागार में भूमिहीन विद्यालयों को भूमि आवंटित करने के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

घूघरा में महिला क्षमता संवर्द्धन शिविर सम्पन्न

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र के बूबकिया ग्राम युवा मंडल द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित 5 दिवसीय महिला क्षमता संवर्द्धन शिविर आज सरपंच लखपत गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला युवा समन्वयक चौधरी धरमपाल सिंह ने बताया कि इसमें कुसुम चौधरी ने 20 महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया। इन्हें व्यवसाय … Read more

ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया

अजमेर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के योजना क्रियान्वयन के अन्वेषण अधिकारी डॉ. एस.के. श्रीवास्तव एवं आर.एन. ओझा ने अजमेर प्रवास के दौरान केकड़ी उपखंड के ग्राम गोरधा, कुशायता, गिरवरपुरा, राजियावास व लोटियाना, ब्यावर के ग्राम बलाड़ तथा भिनाय पंचायत समिति के ग्राम बांदनवाड़ा, राममालिया व जोताया ग्राम में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत … Read more

अनुसूचित जनजाति के गरीब को 40 साल बाद जमीन का हक मिला

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने आज जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में सर्वसम्मति से एक अनुसूचित जनजाति के गरीब व्यक्ति श्री किशना को 40 वर्ष बाद उसके पूर्वजों की जमीन का कब्जा दिलवाकर, उसे खुश करके घर लौटाया। किशना पुत्रा श्री गणेश ने हाल सरवाड़ तहसील जावला ग्राम पंचायत के … Read more

जिला कलक्टर ने 11 मामलों को सुना: 7 प्रकरण निस्तारित

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट के सभागार में हुई जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 11 मामलों की सुनवाई कर 7 प्रकरण मौके पर ही निस्तारित किये गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश मीना, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन श्री मौहम्मद हनीफ, समिति के मनोनीत सदस्य सर्वश्री … Read more

कृषि मंत्री बुरडक का यात्रा कार्यक्रम

अजमेर। कृषि मंत्री हरजीराम बुरडक 28 दिसम्बर को जयपुर से अपरान्ह 2 बजे कार द्वारा रवाना होकर सायं 7 बजे लाडनूं पहुंचेंगे रात्रि विश्राम लाडनूं करेंगे। श्री बुरडक का 29 दिसम्बर को जसवन्तगढ़ में सूरजमल तापडिय़ा आई.टी.आई संस्था के वार्षिकोत्सव में भाग लेकर रात्रि विश्राम पुन: लाडनूं में कर 30 दिसम्बर को  दोपहर 2 बजे … Read more

सर्वोच्च न्यायालय के जज न्यायामूर्ति लोढा अजमेर आयेंगे

अजमेर। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.एम.लोढ़ा 28 दिसंबर को रात्रि साढ़े आठ बजे सर्किट हाउस आयेंगे और 29 दिसंबर को प्रात: साढ़े सात बजे बर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बिहार के जनसंपर्क एवं परिवहन मंत्री का अजमेर कार्यक्रम

अजमेर। बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क तथा परिवहन मंत्री ब्रिष्न पटेल आगामी 11 जनवरी को दोपहर 11 बजे अजमेर आयेंगे और ख्वाजा साहब की दरगाह की जयारत कर दोपहर 3 बजे वापस जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!