लुई बे्रल जयंती 4 जनवरी को

अजमेर। नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए लिपि के आविष्कारक प्रोफेसर लुई बे्रल की जयंती के उपलक्ष मेें 4 जनवरी को प्रात: 10 बजे राजकीय अन्ध महाविद्यालय आदर्श नगर में समारोह आयोजित होगा। समारोह में प्रतिभावान नेत्रहीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा और सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे।

संभाग स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 4 को

अजमेर। संभागीय आयुक्त 4 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे अपने कार्यालय के सभागार में संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर व टोंक जिलों में संचालित विकास व फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगी।

गणतंत्र दिवस समारोह व्यवस्था बैठक 3 जनवरी को

अजमेर। गणतंत्र दिवस पर आगामी 26 जनवरी को पटेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय समारोह की व्यवस्थाओं के निर्धारण के सम्बंध में विचार विमर्श करने हेतु 3 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे कलेक्टे्रट के सभागार में अधिकारियों की बैठक होगी। इसी दिन सायंकाल 4 बजे अजमेर मेला विकास समिति की बैठक होगी।

गांव में ही विकलांग युवकों को आजीविका उपलब्ध कराये

अजमेर। अजमेर शास्त्री नगर जटिया हिल्स स्थित जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष योग्यजन को रोजगार से जोडऩे, उनमें आत्म विश्वास जागृत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से संचालित अजमेर के इस केन्द्र ने जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों … Read more

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया के निर्देश पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीना के कक्ष में आयोजित पशुधन विकास जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में पशुधन विकास कार्यक्रमों में स्वयं सेवी संस्थाओं से सहयोग देने की अपेक्षा की गई। बैठक में जिले में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में … Read more

बिहार विधानपरिषद समिति अजमेर आयेगी

अजमेर। बिहार विधानपरिषद की शून्यकाल समिति 3 जनवरी को प्रात: 7.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। दरगाह की जियारत एवं स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर 4 जनवरी को प्रात: 10 बजे जयपुर जाएगी।

परीक्षा केन्द्र में संशोधन

अजमेर। हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर द्वारा 13 वीं बटालियन आरएसी जेल सुरक्षा चैनपुरा जयपुर के लिए 6 जनवरी को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के रोल क्रमांक 49207510 से 49207579 तक के अभ्यर्थियों को भेजे गए प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र स्थल राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल गांधीनगर अजमेर अंकित हो गया है। बटालियन के … Read more

अहिंसा संदेश यात्रा अजमेर पहुंची

अजमेर। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरात जैन तीर्थ पालीताना के लिए जैन मुनि मणिरत्न सागर के सानिध्य में निकली अहिंसा संदेश यात्रा आज दादाबाड़ी पहुंची। 1 जनवरी को प्रात: 8.30 बजे जैन मुनि श्री मणिरत्न सागर, विदुषी नमप्रभा, आदर्श प्रज्ञा की निश्रा में जैन मुनि का अभिनंदन किया जाएगा। इस अहिंसा संदेश पद यात्रा … Read more

ओम गौड़, ईशमधु तलवार समेत कई को राजस्‍थान गौरव अवार्ड

जयपुर। संस्कृति युवा संस्था की ओर से राज्य की 31 प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव सम्मान से नवाजा गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं को यहां एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बी.डी.कल्ला और … Read more

अग्रवाल समाज की बैठक आज

अजमेर,  समग्र अग्रवाल समाज की एक बैठक रविवार को प्रात: 11 बजे स्थानीय अग्रवाल स्कूल में आयोजित की गई है। समाज के प्रतिनिधि दीपचंद सीरिया, मुंशी राधेश्याम, गोपाल चंद गोयल, दिनेश गर्ग, शंकर लाल बंसल उमेश गर्ग, विष्णु चौधरी, मनोज मित्तल, महेश श्अग्रवाल, राजेन्द्र मित्तल, विष्णु गर्ग आदि ने बताया कि बैठक में अजमेर के … Read more

तनाव से मुक्त रहें संघर्षों पर विजय पाएं

अजमेर। शिक्षा विभाग के पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वैष्णव ने कहा कि जीवन में संघर्षों पर विजय पाने और साहस से जीने के लिए तनावमुक्त होना जरूरी है। शांत मन, आध्यात्मिक चितंन और संयम व नियम का पालन कर यह सब प्राप्त किया जा सकता है। वैष्णव आज नेहरू युवा केन्द्र के … Read more

error: Content is protected !!