*सहारनपुर के शिक्षाविद सुनील कुमार खुराना को मिला अंतर्राष्ट्रीय ‘Sunshine Global Edu-Star Award 2026’*

*नकुड़, सहारनपुर (उ.प्र.)।* जनपद सहारनपुर के लिए गौरव का एक और अवसर आया है। नकुड़ के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक, शिक्षाविद, कवि एवं समाजसेवी *श्री सुनील कुमार खुराना* को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित *’Sunshine Global Edu-Star Award 2026’* से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देश की अग्रणी शैक्षिक संस्था *’Sunshine of India’* द्वारा *Teachers Day Celebration – 2026* के अवसर पर *’गुरु का सम्मान – राष्ट्र से विश्व तक’* थीम के अंतर्गत प्रदान किया गया है। संस्था का ध्येय वाक्य *Inspire • Empower • Elevate* तथा *Honoring Excellence • Inspiring Generations • Shaping Tomorrow* है। संस्था की कोऑर्डिनेटर *श्रीमती प्रतिभा शर्मा* एवं फाउंडर *श्रीमती रेखा हिसार* संयुक्त रुप से कहा है कि – शिक्षा के क्षेत्र में आपका असाधारण समर्पण, उल्लेखनीय निष्ठा और प्रेरणादायक प्रभाव अनुकरणीय है। उत्कृष्टता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता लगातार मस्तिष्क को प्रकाशित कर रही है और बेहतर कल का निर्माण कर रही है।
सुनील कुमार खुराना का जीवन मंत्र *”सबका मंगल होए”* है। वे शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत हैं। इससे पूर्व भी वे रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच, अंतर्राष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच के ‘रक्षा सूत्र सम्मान’, अमर उजाला के ‘भारत का संकल्प अभियान’, बिहार की विलक्षण प्रतिभा साहित्यिक संस्था सहित कई राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। उनकी रचनाएँ नवभारत वार्ता, अजमेर नामा जैसे राष्ट्रीय पोर्टलों पर ट्रेंड कर चुकी हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुनील कुमार खुराना जी को बधाई दी है और इसे पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!