फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक

अजमेर। जिले में संचालित विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक कल 7 दिसम्बर को सायंकाल 4 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में होगी।

गृहरक्षा स्वयं सेवकों की भर्ती ब्यावर में

अजमेर। ब्यावर शहरी क्षेत्र के लिए गृहरक्षा स्वयं सेवक (पुरूष) की भर्ती 13 दिसंबर को प्रात: 8 बजे पुलिस थाना ब्यावर सिटी परिसर में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र व शैक्षणिक दस्तावेज की प्रतियां साथ लेकर आवें।

बांग्लादेश के उच्चायुक्त अजमेर आयेंगे

अजमेर। बांग्लादेश के उच्चायुक्त तारीक ए. करीम 8 दिसम्बर को सायंकाल 5 बजे तक अजमेर पहुंचेंगे। दरगाह की जियारत कर नई दिल्ली जाएंगे।

प्रशासन शहरों के संग अभियान

बिजयनगर में शिविर अजमेर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 7 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे बिजयनगर की वार्ड संख्या 7 व 8 के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगरपालिका परिसर में शिविर आयोजित होगा। ब्यावर में शिविर अजमेर। ब्यावर शहर की वार्ड संख्या 25, 26 व 27 के नागरिकों की समस्याओं … Read more

संसदीय सचिव ने बिजयनगर में अधिकारियों की बैठक ली

अजमेर। संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत ने बिजयनगर का दौरा कर अधिकारियों की बैठक ली और नागरिकों की समस्याओं को सुना। संसदीय सचिव ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया। उन्होंने नागरिकों … Read more

अजमेर में सफाई महाअभियान 8 दिसम्बर को

अजमेर। डेरा सच्चा सौदा सिरसा हरियाणा के संत गुरूमीत राम रहीम सिंह इंसा के सानिध्य में अजमेर शहर में 8 दिसम्बर को सफाई महाअभियान संचालित किया जायेगा। मीडिया सचिव बिट्टू इंसा ने बताया कि इस महाअभियान का शुभारंभ प्रात: 10 बजे संत गुरूमीत राम रहीम सिंह करेंगे। सायंकाल तक आयोजित इस महाअभियान में हरियाणा, पंजाब … Read more

नेक्स्ट एजुकेशल की ईलर्निंग सेमिनार संपन्न

नेक्स्ट एजूकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो कि भारत की एक अग्रणी ई-लर्निंग टेक्नोलॉजी कंपनी है, ने प्रधानाध्यापकों के लिए आज एक ई-लर्निंग सेमिनार का आयोजन किया। नेक्स्ट एजूकेशन के प्रवक्ता ने प्रधानाचार्यों को संबोधित किया और स्कूलों में डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाने के फायदों पर चर्चा की। एक अत्यंत संवादपरक सत्र में, नेक्स्ट एजूकेशन के … Read more

नेशनल इन्श्योरेन्स का 107 वां स्थापना दिवस

अजमेर। नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के कचहरी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय का 6 दिसंबर को सायं 4 बजे 107 वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। अतिरिक्त कलक्टर मौहम्मद हनीफ के मुख्य आतिथ्य एवं मण्डलीय प्रबंधक श्री वी.पी.मित्तल की अध्यक्षता में मनाया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश गोयल के अनुसार इस उपलक्ष में सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों … Read more

गृहरक्षा स्वयं सेवकों की भर्ती पुलिस लाइन में

अजमेर। अजमेर शहरी क्षेत्र के लिए गृहरक्षा स्वयं सेवक (पुरूष) की भर्ती 10 दिसंबर को प्रात: 8 बजे पुलिस लाइन में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेज की प्रतियां साथ लेकर आवें।

स्वरोजगार ऋण परियोजनाओं के लिए आवेदन मांगे

अजमेर। अनुसूचित जाति जनजाति विकास सहकारी निगम द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वर्ग के लिए संचालित विभिन्न व्यावसायिक स्वरोजगार ऋण योजनाओं के लिए युवक-युवतियों से आवेदन मांगे गये हैं। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इसके तहत लघु ऋण वित्त, ग्रामीण व्यवसाय, ऑटोमोबाइल महिला समृद्घि, शिक्षा ऋण आदि योजनाओं में 77 युवकों को … Read more

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यक्रम

अजमेर। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद माहिर आजाद 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे किशनगढ़ पहुंचेंगे और समारोह में भाग लेकर रात्रि विश्राम अजमेर कर 7 दिसंबर को प्रात: 8 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

error: Content is protected !!