नेक्स्ट एजुकेशल की ईलर्निंग सेमिनार संपन्न

नेक्स्ट एजूकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो कि भारत की एक अग्रणी ई-लर्निंग टेक्नोलॉजी कंपनी है, ने प्रधानाध्यापकों के लिए आज एक ई-लर्निंग सेमिनार का आयोजन किया। नेक्स्ट एजूकेशन के प्रवक्ता ने प्रधानाचार्यों को संबोधित किया और स्कूलों में डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाने के फायदों पर चर्चा की।
एक अत्यंत संवादपरक सत्र में, नेक्स्ट एजूकेशन के प्रवक्ता ने भविष्य के डिजिटल अध्यनकक्ष में मिलने वाली शिक्षा जैसी प्रभावी शिक्षा देने वाली तकनीक से सुसज्जित करके विद्यालयों को सशक्त करने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला।
इस सेमिनार ने, इंडस्ट्री के विशेषज्ञों और विद्यालयों के निर्णय-निर्धारकों को, बच्चों को उच्चकोटि की शिक्षा देने में होने वाले अनुभवों और चुनौतियों को एक दूसरे के साथ साझा करने का एक अवसर प्रदान किया। नेक्स्ट एजूकेशन के प्रवक्ता ने एजूकेशन टेक्नोलॉजी के विषय में चर्चा की, और डिजिटल टेक्नोलॉजी के संदर्भ में जागरुकता पैदा किया, तथा स्कूली शिक्षा समुदाय में मौजूद बेहतरीन तौर-तरीकों को उनके समक्ष पेश किया।
प्रधानाचार्यों को नेक्स्ट एजूकेशन के उत्पाद नेक्स्टलैब का डेमो दिया गया। नेक्स्टलैब- भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषयों के व्यापक कवरेज की पेशकश के लिये विद्यालयों को खोजपरक विज्ञान, भाषा और गणित की हैंड्स-ऑन लर्निंग उपलब्ध कराता है। यह समाधान बच्चों में उच्च स्तरीय चिंतन क्षमता के विकास पर केंद्रित है। यह हैंड्स-ऑन लर्निंग किट्स युवा मष्तिष्कों को जागृत करने के लिये लक्षित है। सेमिनार में भाग ले रहे प्रधानाध्यापकों को नेक्स्ट एजूकेशन के अन्य टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स का भी डेमो दिया गया, जैसे कि टीचनेक्स्ट (स्कूलों के लिए डिजिटल क्लासरुम सॉल्यूशन), लर्ननेक्स्ट (विद्यार्थियों के लिए वैयक्तिक लर्निंग सॉल्यूशन) और नेक्स्टईआरपी (विद्यालय प्रशासन के सहज संचालन के लिये सॉटवेयर)।
इस अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेक्स्ट एजूकेशन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मैथ्स लैब को सीबीएसई द्वारा संबद्ध सभी विद्यालयों के लिये अनिवार्य बनाया जा रहा है और जल्द ही देश भर में डिजिटल पाठ्यक्रम को अनिवार्य कर दिये जाने की संभावना है। हमें उम्मीद है कि इस सेमिनार के माध्यम से स्कूल में डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाने के फायदों के विषय में प्रधानाचार्यों को शिक्षित किया जा सकेगा, ताकि वे सक्रिय रुप से शिक्षा प्रणाली में होने वाले परिवर्तनो को सहजता से स्वीकार कर सकें।‘’
हाल ही में, नेक्स्ट एजूकेशन ने, दो साल की छोटी अवधि के दौरान देश भर में 5000 सहयोगी विद्यालय के पड़ाव को पार कर दिया है। इसके साथ कंपनी भारत के 600 जिलों में 4 मिलियन से अधिक विद्यार्थियों को अपनी सुविधा मुहैया करायेगी। कंपनी अब टियर- प्प् शहरों और देश भर के अलग-अलग कोनों में मौजूद अपेक्षाकृत कम महत्व वाले क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है और आगामी 4 वर्षों में 10,000 विद्यालयों तक पहुंचने का लक्ष्य रखती है।
ई लर्निंग का ज्ञान संप्रेषित करने और कक्षाओं मे होने वाले इसके उपयोग को दिखाने के लिए नेक्स्ट एजूकेशन ने कई तरह के दिलचस्प फॉर्मेट का उपयोग किया, जैसे कि डिमांस्ट्रेशन, केस स्टडी, डिबेट, प्रजेंटेशन, पैनल डिस्कशन आदि और प्रश्नोत्तर राउंड के साथ सत्र का समापन किया गया।
‘‘बेस्ट मल्टी-मीडिया कंटेन्ट फॉर के-12 एजूकेशन‘‘ वर्ग में नेक्स्टएजूकेशन ने हाल ही में वर्ल्ड एजूकेशन अवार्ड 2012 जीता है।
नेक्स्ट एजूकेशन के विषय में:-
हैदराबाद में मुख्य कार्यालय से युक्त, टेक्नोलॉजी से प्रेरित शिक्षा संस्था नेक्स्ट एजूकेशन की स्थापना वर्ष 2007 में आईआईटी एल्यूमनी (पूर्व छात्रों) द्वारा हुई है। कंपनी 8 भाषाओं में, सीबीएसई, आईसीएसई, आईजीसीएसई और भारत के 23 अन्य राज्य बोर्डों को के-12 सेगमेंट में अत्याधुनिक लर्निंग सॉल्यूशन्स उपलब्ध कराती है। कंपनी विद्यालयों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को सेवा मुहैया कराती है। उनके उत्पादों में सिम्यूलेशन्स, एक्सपेरिमेंट्स, ऐनिमेटेड और इंटर ऐक्टिव उपकरण, फॉर्मेटिव और सॅमेटिव मूल्यांकन और ऐक्टिविटी किट्स शामिल है।
नेक्स्ट एजूकेशन के पास वास्तविक जिंदगी से काफी मिलता-जुलता 2डी और 3डी ग्राफिक्स, वॉयस ओवर्स, अंतरराष्ट्रीय मापदंड की अत्यधिक इंटरऐक्टिव विषय सामग्री, स्पष्ट ध्वनि और नवीन कोर्स डिजाइंस जैसी रिसर्च की हुई अद्वितीय तकनीकी उपलब्धियां हैं, जो कि इनबिल्ट आईआर रिमोट के जरिए बड़ी आसानी से सुलभ हैं।
उत्पादः
टीचनेक्स्ट- विद्यार्थियों के लिए डिजिटल क्लासरुम सॉल्यूशन
लर्ननेक्स्ट- विद्यार्थियों के लिए निजी लर्निंग सॉल्यूशन
ऽ नेक्स्टलैब्स-अंग्रेजी, विज्ञान और गणित के लिए प्रैक्टिकल लर्निंग हेतु
नेक्स्टईआरपी-स्वचालित स्कूल प्रबंधन के लिए

error: Content is protected !!