राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष अजमेर आयेंगी

अजमेर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती दीपक कालरा 3 दिसंबर को प्रात: 11.30 बजे अजमेर पहुंचेंगी और जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कॉलेज के मेलोडी हॉल  में आयोजित गागनदास गोकलानी पुरस्कार सबल समारोह में भाग लेकर दोपहर दो बजे जयपुर जायेंगी ।

प्रशासन शहरों के संग अभियान

अजमेर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत अजमेर नगर निगम की ओर से कल 30 नवंबर को वार्ड संख्या 16 से 20 के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिविर लगाया जायेगा।

प्रशासन शहरों के संग अभियान बिजयनगर में

अजमेर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत कल 29 नवंबर को बिजयनगर की वार्ड संख्या 4,5,6 व 11 के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगरपालिका परिसर में शिविर आयोजित होगा।

सर्वशिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया कल 29 नवंबर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में सर्वशिक्षा अभियान, नामांकन तथा शिक्षा के अधिकार के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक लेंगे।

पंजीयन शिविर निरस्त

अजमेर। उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा कल 29 नवंबर को राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में बेरोजगार आशार्थियों के पंजीयन एवं मार्गदर्शन के लिए आयोजित होने वाला शिविर निरस्त हो गया है।

कार्तिक कला मेला:सर्वश्रेष्ठ व श्रेष्ठ 10 कृतियां चयनित

अजमेर। चित्रकार शिविर में 21 से 25 नवंबर तक चित्रकारों ने पुष्कर मेले में विभिन्न स्थलों पर बैठकर मेले के दृश्यों का जीवंत चित्रण किया। मेले में इन चित्रकारों की कला देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए कौतूहल एवं आकर्षण का विषय रहा। इस चित्रण शिविर में अजमेर जिले के 23 चित्रकारों ने सक्रिय रूप से भाग … Read more

पुष्कर फोटो कंटैस्ट का परिणाम जारी

अजमेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता व जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया के प्रयासों से पुष्कर मेले में पहली बार फोटो कंटैस्ट एवं कार्तिक कला मेले का आयोजन किया गया। पुष्कर फोटो कंटैस्ट के परिणाम इस प्रकार रहे, सर्वेश्रेष्ठ फोटो दीपक शर्मा, सत्यजीत सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, ऋषिराज सिंह, रणवीर सिंह तथा श्रेष्ठ फोटो सलीम … Read more

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री अजमेर आएंगे

अजमेर। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री लालचंद कटारिया 28 नवंबर को प्रात: 10 बजे अजमेर पहुचेंगे। दोपहर 12.15 बजे भीलवाड़ा के लिए रवाना होंगे।

जिला सांस्कृतिक महोत्सव सम्पन्न

अजमेर। नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरण उत्पन्न करने में नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियां शुरू से ही तारीफ-ए-काबिल रही हैं। भगत सोमवार रात्रि ब्ल्यू केसर स्कूल परबतपुरा परिसर में आयोजित नेहरू युवा केन्द्र के … Read more

जैन मुनियों को आचार्य पदवी दी जाएगी

अजमेर। श्री वासुपूज्य जैन श्वेताम्बर तपागच्छ मंदिर अजमेर पुष्कर रोड के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग एवं स्थापना में प्रमुख भूमिका के लिए गुरूदेव श्री कल्पतरू विजयश्री, गुरूदेव श्री कीर्तिचंद विजय को 10 दिसंबर को जैन तीर्थ कटारीया (गुजरात) में आचार्य पदवी प्रदान की जाएगी। प्रवक्ता जे.आर. भंडारी ने बताया कि आचार्य श्री कलाप्रभ सूरीश्वर के … Read more

error: Content is protected !!