पंजीयन शिविर निरस्त
अजमेर। उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा आगामी 29 नवंबर को राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में आयोजित होने वाला एकदिवसीय पंजीयन शिविर निरस्त हो गया है।
अजमेर। उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा आगामी 29 नवंबर को राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में आयोजित होने वाला एकदिवसीय पंजीयन शिविर निरस्त हो गया है।
अजमेर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को जयपुर में भूतपूर्व सैनिकों की रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों के लिए प्रात: 6 बजे सैनिक विश्राम गृह ब्यावर से दो बसों की व्यवस्था रहेगी।
अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने आगामी 10 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विविध कार्यक्रम और सप्ताह आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे इस अवसर पर मानव अधिकार जागरूकता सप्ताह आयोजित कर स्कूली बच्चों के लिए निबन्ध … Read more
अजमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर आम नागरिको में एड्स की रोकथाम के प्रति चेतना उत्पन्न करने के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि इस क्रम में जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें संयुक्त निदेशक डॉ. वी.के. माथुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य … Read more
अजमेर। अजमेर शहरी क्षेत्र के लिए गृह रक्षा पुरूष स्वयं सेवकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थी 27 नवम्बर को प्रात: 10 बजे भर्ती के लिए प्रवेश पत्र गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कलेक्ट्रेट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद प्रवेश पत्र नहीं दिये जाएंगे।
अजमेर। संसदीय सचिव ब्रम्हदेव कुमावत कल 27 नवंबर को भिनाय पंचायत समिति का दौरा कर नागरिकों के अभाव अभियोग सुनेंगे। 28 नवंबर को आसिन्द में कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अजमेर। राजकीय खेल एवं युवा मामलात मंत्री श्री मांगीलाल गरासिया ने आज ब्ल्यू केसर स्कूल परबतपुरा में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय युवा सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। खेल मंत्री ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सम्मेलन में मौजूद लगभग 200 ग्रामीण युवा मंडल कार्यकर्ताओं का आव्हान किया … Read more
अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले की विभिन्न विधाओं की फोटो प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसके प्रति मेले में आये राज्य व देश के विभिन्न स्थानों के फोटोग्राफरों में काफी रूझान है। इसका कल अंतिम दिन है। संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता के प्रयासों से पुष्कर मेले में इस बार ”पुष्कर फोटो कन्टेस्ट” … Read more
अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले मे लगाई गई विकास प्रदर्शनी को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा है। ग्रामीण नर-नारी और पशुपालक इस प्रदर्शनी को देखकर विकास का आकलन लगा रहे है। विकास प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण का केन्द्र सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा लगाई गई ”राजस्थान विकास दर्शन” मण्डप बना हुआ … Read more
अजमेर। महाराष्ट्र प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.पी. पांडे आगामी 22 दिसंबर को सायंकाल 4.30 बजे अजमेर आएंगे। दरगाह की जियारत व पुष्कर दर्शन कर 24 दिसंबर को जयपुर लौटेंगे।
अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में अजमेर जिले के ग्रामीण युवा मंडलों का दो दिवसीय सम्मेलन 26 नवंबर को प्रात: 10 बजे से ब्ल्यू केसर पब्लिक स्कूल, सेठी कॉलोनी परबतपुरा में प्रारंभ होगा। इसमें जिले के लगभग 200 युवा मंडल के पदाधिकारी भाग लेंगे। जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस … Read more