विद्युत निगमकर्मियों को बोनस/एक्सग्रेसिया स्वीकृत

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के समस्त कर्मचारियों (प्रोबेषन टेªनी सहित) को वर्ष 2011-12 के लिए बोनस/एक्सग्रेसिया स्वीकृत किया गया है। निगम के मुख्य लेखाधिकारी (राजस्व) श्री एम.के.जैन द्वारा जारी आदेष के तहत प्रत्येक कर्मचारी को वर्ष 2011-12 के लिए अधिकतम 3499 रूपए (तीन हजार चार सौ निनयानवें रूपए) बोनस/ एक्सग्रेसिया के रूप में … Read more

पानी वितरण प्रबंधन पुख्ता रखने के प्रयास हों-डॉ.अग्रवाल

अजमेर। जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. पुरूषोत्तम अग्रवाल ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अजमेर जिले में पानी की चोरी रोकने और पेयजल वितरण प्रबंधन को पुख्ता बनाये रखने के लिए प्रभावी प्रयास अनवरत रूप से बनाये रखें। प्रमुख शासन सचिव डॉ. अग्रवाल कलेक्ट्रेट में जलदाय विभाग के अधिकारियों … Read more

चीनी के राशन टिकटों का वितरण

अजमेर। अजमेर शहर के 55 वार्डो में चयनित सभी बी.पी.एल. एवं अन्त्योदय योजना के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को कल 9 नवम्बर को अग्रवाल स्कूल पटेल मैदान के पास प्रात: 10.30 बजे से चीनी के राशन टिकट दिये जायेंगे। इसके लिए 25 कार्मिकों को काउंटर्स पर लगाया गया है। राशन टिकट वितरण का कल अंतिम दिन है। … Read more

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम क्रियान्वयन की बैठक

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव गालरिया 9 नवम्बर को सायंकाल 5 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रभारियों की बैठक लेंगे।

पुष्कर मेला व्यवस्था समीक्षा बैठक

अजमेर। संभागीय आयुक्त 9 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे कार्यालय के सभागार में पुष्कर मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक लेंगी। इसमें जिला व पुलिस प्रशासन, पुष्कर नगरपालिका, नगर निगम, नगर सुधार न्यास, चिकित्सा, जलदाय, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ब्याज मुक्त रबी फसली ऋण वितरण अभियान

अजमेर। अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक की ओर से 9 नवम्बर को प्रात: 10 बजे बिजयनगर निकटस्थ ग्राम बाड़ी में संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत, प्रात: 11 बजे मांगलियावास में पीसांगन पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती कमलेश पोकरणा तथा दोपहर एक बजे ग्राम दांतड़ा में किशनगढ़ के विधायक श्री नाथूराम सिनोदिया काश्तकारों को मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त … Read more

मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल का वार्षिकोत्सव

अजमेर। मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल का तीन दिवसीय 24 वां वार्षिकोत्सव 9 नवम्बर को प्रदर्शनियों के उद्घाटन से शुरू होगा। प्रवक्ता सज्जन सिंह ने बताया कि प्रात: 10 बजे श्री एवं श्रीमती वीरेश ऑबेराय प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। अपरान्ह खेलकूद प्रतियोगिताएं और रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 नवम्बर को अभिभावक, शिक्षक संवाद सायंकाल … Read more

पुष्कर मेला पशु प्रदर्शनी : पशुपालकों की बैठक

अजमेर। पशुपालन विभाग की ओर से पुष्कर मेले में आगामी 24 नवम्बर से शुरू होने वाली 54 वीं गीर एवं संकर पशु प्रदर्शनी के लिए प्रगतिशील पशुपालकों की बैठक कल 9 नवम्बर को दोपहर एक बजे कुक्कुट पालन संस्थान शास्त्री नगर के प्रशिक्षण कक्ष में होगी।

राज्यपाल 11 नवम्बर को अजमेर आयेंगी

अजमेर। राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा 11 नवम्बर को प्रात: 8.30 बजे जयपुर से रवाना होकर 10.15 बजे अजमेर पहुंचेंगी और 11 बजे मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगी। दोपहर डेढ़ बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री पुष्कर आयेंगी

अजमेर। पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती बीना काक 10 नवंबर को प्रात: 11 बजे पुष्कर आयेंगी और ग्राम गनाहेड़ा में मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त फसली सहकारी ऋण योजना में काश्तकारों को ऋण वितरित करेंगी । दोपहर एक बजे जयपुर के लिए रवाना होंगी।

error: Content is protected !!