मतदाता, मतदाता सूची में नाम जुड़वा लें

अजमेर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी एक जनवरी 2013 के संदर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ऐसे मतदाता जो एक जनवरी 2013 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके होंगे उनके नाम मतदाता सूची में जोडऩे के लिए आगामी 10 नवंबर तक दावे निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे । … Read more

स्त्री पुरूष नसबंदी शिविर

अजमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कल 20 अक्टूबर को श्रीनगर, गोविन्दगढ,़ भदूण, बांदनवाड़ा, सावर, 21 को जेठाना, 26 को तिलोनिया, दांतड़ा, देवलियाकंला, 29 को टाडगढ़, जूनियां व पुष्कर, 30 को रामगढ़, विजय हास्पटिल अजमेर तथा 31 अक्टूबर को बाघसुरी, किशनपुरा तथा पारा के चिकित्सा केन्द्रों पर स्त्री पुरूष नसबंदी शिविर आयोजित करेगा।

शिक्षा राज्य मंत्री ने 12.18 लाख रूपये स्वीकृत किये

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री एवं पुष्कर की विधायक श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने 7 विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से 12.18 लाख रूपये स्वीकृत किये हं। इसके तहत ग्राम सिनोदिया में विश्रामगृह बनाने के लिए 2.68 लाख रूपये, वीर में सार्वजनिक तलाई के पास श्मशान की चार दीवारी, बलवन्ता में सामुदायिक भवन, राजकीय उच्च … Read more

मीणा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया

अजमेर 19 अक्टूबर। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने आनासागर झील के नालों में हुए अतिक्रमणों को हटाने के लिए तहसीलदार मनमोहन मीणा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। श्री मीना न्यास व पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

जन अभियोग सतर्कता समिति की बैठक

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 26 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। बैठक में विभिन्न 13 मामलों की सुनवाई कर निर्णय लिये जायेंगे।

जिला स्तरीय रसद सतर्कता समिति की बैठक अब 8 नवम्बर को होगी

अजमेर। जिला स्तरीय रसद सतर्कता समिति की बैठक जो 25 अक्टूबर को होनी थी, अब 8 नवम्बर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी।

पुष्कर पशु मेला विकास प्रदर्शनी की बैठक 26 को

अजमेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.आर.मीना 26 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे पुष्कर पशु मेला विकास प्रदर्शनी उपसमिति की बैठक जिला परिषद के सभागार में लेंगे।

बाल फिल्मोत्सव का समापन

अजमेर। भारत बालचित्र समिति के तत्वावधान जिले में 8 अक्टूबर से आयोजित बाल फिल्मोत्सव के समापन पर कल 20 अक्टूबर को प्रात: 8.30 बजे प्लाजा टॉकीज में आर्य पुत्री बालिका व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नला बाजार की छात्राओं को माली, न्यू मैजेस्टिक में राजकीय मॉडल बालिका तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय होलीदड़ा … Read more

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन

भारत विकास परिषद, अजमेर अपने संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत आने वाले कार्यक्रमांे की श्रृंखला में दिनांक 20.10.2012 को प्रातः 9ः00 बजे होटल आराम में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। परिषद के प्रवक्ता श्री शरद गोयल ने बताया की प्रतियोगिता में अजमेर शहर की 25 स्कूले लेंगी। इस प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद की … Read more

नवीन जैन बने बोर्ड स्टाफ क्लब अध्यक्ष, सेन सचिव

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मंत्रालयिक स्टाफ क्लब के गुरुवार को हुए चुनाव में बोर्ड मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत को हार का मुंह देखना पड़ा। कड़ी टक्कर में उन्हें नवीन जैन ने शिकस्त देते हुए अध्यक्ष का ताज छीन लिया। सचिव पद पर रूप श्याम सेन फिर से विजयी हुए। बोर्ड में … Read more

उत्तर प्रदेश के वस्त्र उद्योग मंत्री अजमेर आयेंगे

अजमेर। उत्तर प्रदेश के वस्त्र उद्योग मंत्री महबूब अली 23 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे अजमेर पहुंचेंगे। दरगाह की जियारत कर 25 अक्टूबर को प्रात: आला हजरत एक्सपे्रस से अमरोहा के लिए रवाना होंगे।

error: Content is protected !!