आशा सहयोगनियों की कार्यशाला किशनगढ़ में 18 को

अजमेर। इंडिया हैल्थ एक्शन ट्रस्ट की ओर से किशनगढ़ उपखंड के रूपनगढ़, हरमाड़ा, कुचील, करकेड़ी तथा भदूण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर संचालित मोबाइल हैल्थ कार्यक्रम की सम्भागी आशा सहयोगनियों की एक दिवसीय कार्यशाला 18 सितम्बर को प्रात: 11 बजे होटल एन.के. हैली मैक्स किशनगढ़ में होगी। परियोजना समन्वयक लाल सिंह चौहान ने बताया कि उपखंड … Read more

मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अजमेर में

अजमेर। मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष राशिद खान 14 सितम्बर को प्रात: 6.30 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस से अजमेर पहुंचेंगे। दरगाह की जियारत कर रात्रि 8 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

पशुगणना के लिए प्रगणक व सुपरवाईज्र्स को प्रशिक्षण सूचना केन्द्र में

अजमेर। 19 वीं पशुगणना के लिए नियुक्त सुपरवाईज्र्स व प्रगणकों को 17 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से दो सत्रों में सूचना केन्द्र के सभागार में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक अजमेर, पुष्कर, पीसांगन, नसीराबाद व किशनगढ़ तथा अपरान्ह 3 बजे से ब्यावर, मसूदा, बिजयनगर, केकड़ी, सरवाड़ व भिनाय क्षेत्र … Read more

राजस्थान सुनवाई अधिकार अधिनियम प्रशिक्षण सिलोरा में 18 को

अजमेर। राजस्थान सुनवाई अधिकार अधिनियम के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी देने के लिये सिलोरा पंचायत समिति क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 18 सितम्बर को प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक पंचायत समिति के सभा भवनमें रखा गया है। उपखंड अधिकारी के.के. त्रिवेदी व सहायक विधि परामर्शी हरीश शर्मा अधिनियम के … Read more

युवा मामले एवं खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव बैठकें लेंगे

अजमेर। युवा मामलात एवं खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव मनोहर कान्त 14 सितम्बर को प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक लेंगे। प्रात: 11 बजे सम्भागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान के सम्बन्ध में अधिकारियों से बैठक में चर्चा करेंगे।

स्कूलों, कार्यालयों में साहित्यिक गोष्ठियां, प्रतियोगिता होंगी

अजमेर। अजमेर जिले में हिन्दी दिवस पर 14 सितम्बर को विभिन्न स्कूलों, कार्यालयों एवं संस्थानों में स्कूली बच्चों एवं नागरिकों के हिन्दी भाषा ज्ञानवर्धन के लिए विविध प्रकार के साहित्यिक सेमीनार, वाद-विवाद, आशुभाषण, विचारगोष्ठी, श्रुति लेखन,निबन्ध लेखन, संदेशात्मक सांस्कृतिक समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद शर्मा ने संस्था प्रधानों से हिन्दी दिवस … Read more

संसदीय सचिव डूडी का कार्यक्रम

अजमेर। संसदीय सचिव जयदीप डूडी 13 सितम्बर को उदयपुर तथा 14 को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर 16 सितम्बर को सायंकाल 5 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यक्रम

अजमेर। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाड़ी 13 व 14 सितम्बर को देवली, कोटा,बांरा,झालावाड़ व रावतभाटा में जन सम्पर्क कर सायंकाल 6.30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे।

प्रमुख शासन सचिव फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा करेंगे

अजमेर। युवा मामलात एवं खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव मनोहरकान्त 14 सितम्बर को प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में फ्लेगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु अधिकारियों की बैठक लेंगे।

संसदीय सचिव कुमावत का कार्यक्रम

अजमेर। संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत 13 सितम्बर को प्रात: 11 बजे जिला परिषद में बैठक लेकर 14 सितम्बर को नगरपालिका बिजयनगर में जन सुनवाई करेंगे। कुमावत 15 सितम्बर को प्रात: 11 बज मसूदा पंचायत समिति के ग्राम जीवाणा में विधायक कोष से निर्मित स्कूल की चार दीवारी का उद्घाटन करेंगे और देवमाली व धांतोल व … Read more

विद्युत निगम द्वारा 58 हजार 86 उपभोक्ताओं को प्रथम बिल जारी

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि., द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के जुलाई माह तक कुल 58 हजार 86 विद्युत उपभोक्ताओं को कनेक्षन पश्चात् प्रथम बिल जारी किए गये है। निगम के प्रबन्ध निदेषक पी.एस.जाट ने बताया कि निगम द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के जुलाई माह तक कुल 55 हजार 531 विद्युत कनेक्षन जारी किये गये … Read more

error: Content is protected !!