बेटी ने दिलाई मां के हत्यारों को सजा

नोएडा। वारदात के समय ढाई साल की रही बच्ची की गवाही ने मां के हत्यारों को सजा दिलाई है। हत्या का आरोपी बच्ची का पिता और उसका ममेरा भाई था। इसके बावजूद बच्ची ने सच्चाई का पक्ष लिया और अपनी मां को पांच साल बाद इंसाफ दिला दिया है। शुक्रवार को जिला अदालत ने बच्ची … Read more

नक्सली हमले के पीछे गहरी साजिश का अंदेशा

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पर नक्सली हमले के पीछे गहरी साजिश की आशंका को गृह मंत्रालय के अधिकारी भी सही मान रहे हैं। नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि कांग्रेसी नेताओं की गतिविधियों के बारे में पल-पल की सूचना के बिना नक्सली इतने बड़े … Read more

वाराणसी ब्लास्ट: आरोपी शमीम के खिलाफ नहीं चलेगा केस

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी के विश्व विख्यात संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर सात मार्च, 2006 को हुए आतंकी हमले के आरोपी शमीम के खिलाफ चल रहे मुकदमे को वापस लेने का निर्णय ले लिया है। तीस मई को जिलाधिकारी को भेजे पत्र में विशेष सचिव आरपी पांडेय ने न्यायिक प्रक्रिया के … Read more

आज से सीधे खातों में जाएगी एलपीजी सब्सिडी

नई दिल्ली। एलपीजी ग्राहकों को मिलने वाली सब्सिडी शनिवार से सीधे उनके खाते में पहुंचा दी जाएगी। पहले चरण में इसकी शुरुआत 18 जिलों में की गई है। इस योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के साथ ही संबंधित ग्राहक के बैंक खाते में सब्सिडी के 435 रुपए पहुंच जाएंगे। पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा … Read more

चीन को कड़ी चुनौती देंगे हमारे 40 हजार जवान

नई दिल्ली। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी जल्द ही भारत-चीन सीमा पर सेना की मौजूदगी बढ़ाने पर अपनी स्वीकृति दे सकती है। इसके तहत सीमा पर माउंटेन स्ट्राइक कोर गठन का प्रस्ताव है। इसमें 40,000 से अधिक जवान होंगे, इसका मुख्यालय पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में होगा। चीन ने भारतीय सीमा में बनाई पांच किलोमीटर … Read more

अफसर ने किशोरी के साथ किया था रेप, बनाया वीडियो, केस दर्ज

मेरठ। किशोरी को आइएएस बनाने के सब्जबाग दिखाकर उसके साथ रेप करने व अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी अफसर राहुल कौशिक के खिलाफ शुक्रवार को महिला थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट व विवेचना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 12 मई को ब्रह्मपुरी निवासी किशोरी ने … Read more

30 रुपये के लिए बच्चे की हत्या

कन्नौज। बारातियों की ओर से उछाले गए 30 रुपये उठाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गांव के ही 11 वर्षीय बालक की हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गढि़या कछपुरा में एक बारात आई थी। इस … Read more

राजीव शुक्ला की ‘मैनेजरी’ गड़बड़ाई, मंत्री पद छिनेगा!

राजीव शुक्ला से कांग्रेस आलाकमान आईपीएल विवाद के चलते नाराज़ है जिसकी वजह से उन्हें संसदीय कार्य राज्यमंत्री के पद से हटाया जा सकता है. अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के हवाले से खबर है कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी राजीव शुक्ला से नाराज़ हैं. वहीं दूसरी और राजीव शुक्ला … Read more

मुंबई में कैमरे में कैद हुई डबल मर्डर की घटना

मुंबई। यहां 23 साल के दो युवकों की उनके साथ गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले साथी ने कैंची घोंप कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान ज्ञान सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि 25 साल के ठाकुर का शाबाज अहमद शेख और असमद शेख के साथ पुरानी शत्रुता थी। … Read more

महिला दरोगा की बर्बरता, महिलाओं को जड़े थप्पड़

अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस का बर्बर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। अपने बच्चों को चोरी के झूठे इल्जाम में फंसाने के खिलाफ क्वार्सी थाने आईं महिलाओं से पुलिस ने जमकर बदसलूकी की। इंस्पेक्टर की फटकार से जोश में आई एक महिला दरोगा ने कई महिलाओं को थप्पड़ जड़ दिए। एक पुलिसकर्मी ने तो लाठी … Read more

आइपीएल पर बोले मनमोहन, खेल और राजनीति को न मिलाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि खेल और राजनीति दोनों अलग-अलग हैं और इन्हें आपस में नहीं मिलाया जाना चाहिए। आइपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग मुद्दे पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच के दौरान टिप्पणी करना उचित नहीं। उन्होंने कहा कि खेल और राजनीति में घालमेल नहीं होना चाहिए। उन्होंने … Read more

error: Content is protected !!