वो तो नहीं आया लेकिन उसकी मौत की खबर आ गई

लखनऊ। सूडान में विद्रोही हमले में शहीद हुए सूबेदार शिवकुमार पाल सिंह ने पांच दिन पहले ही अपने वापस आने की खबर दी थी। लेकिन वो तो नहीं आया, उसकी मौत की खबर जरूर आ गई। शिवकुमार की मौत की खबर उनके पिता रिटायर्ड कैप्टन टीआर पाल को मंगलवार रात नौ बजे फोन पर मिली … Read more

तो क्या सिद्धू छोड़ देंगे बीजेपी

अमृतसर। बीते सात माह से गुरु नगरी के मतदाताओं से कट चुके सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी व मुख्य संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक में सिद्धू के भविष्य की राजनीति पर टिप्पणी कर चर्चा छेड़ दी है। इस डिबेट से प्रदेश की भाजपा की राजनीति गरमा गई है। … Read more

‘इमरजेंसी में तीन बार रची गई थी संजय गांधी की हत्या की साजिश’

नई दिल्ली। विकिलीक्स ने भारत के संदर्भ में खुलासा करते हुए यह दावा किया है कि साल 1976 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के दौरान उनके बड़े बेटे संजय गांधी पर तीन बार जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला उन पर उत्तर प्रदेश में दौरे के दौरान किया गया था। … Read more

कैमरे पर घूस लेते पकड़े गए 35 पुलिसकर्मी, निलंबित

मुंबई। एक स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते पकड़े गए 35 पुलिसकर्मियों को सरकार ने निलंबित कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने कुर्ला के नेहरू नगर थाने के इन पुलिसवालों को खुफिया कैमरे में घूस लेते कैद किया था। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब ठाणे में एक इमारत ढहने से 74 लोगों की … Read more

बेटे ने ही कराई अरबपति दीपक भारद्वाज की हत्या

नई दिल्ली। बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके अरबपति बिल्डर दीपक भारद्वाज की हत्या उनके छोटे बेटे नितेश ने ही कराई थी। पिता के व्यवहार से परेशान होकर व संपत्ति के लालच में नितेश ने अपने पारिवारिक वकील बलजीत सिंह सहरावत के साथ मिलकर साजिश रची थी। उसने वकील को पिता की हत्या … Read more

दिल्ली में बदसलूकी के बदले बंगाल में तोड़फोड़

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के योजना आकार पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एसएफआइ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। हद तो तब हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा से धक्कामुक्की की, जिसमें उनका कुर्ता तक फट गया। इस पर गुस्साई ममता बनर्जी ने योजना आयोग … Read more

इसलिए पीटा ताकि मीडिया के सामने मुंह न खोलूं

बुलंदशहर।  उत्तर प्रदेश के मीरपुर रेप कांड की पीड़ित जिस बच्ची को मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर पुलिस ने हवालात में डाला था, उसकी पिटाई भी की गई थी। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे इसलिए पीटा गया ताकि वह मीडिया के सामने मुंह न खोले। वहीं, रेप कांड के … Read more

दीपक हत्याकांड: ‘मेरे पिता इसी तरह की मौत के काबिल थे’

नई दिल्ली। दीपक भारद्वाज हत्याकांड में पुलिस ने उनके छोटे बेटे नितेश भारद्वाज समेत 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर केस की गुत्थी सुलझा तो ली है। लेकिन पुलिस की कहानी में इतने अनसुलझे सवाल है जिसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। बीते 26 मार्च को वारदात के कुछ ही घंटे बाद जब पुलिस … Read more

मर जाएंगे लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगे

नई दिल्ली। पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार से तंग आकर पिछले कई दिनों से दिल्ली में रह रहे 479 हिंदू शरणार्थी वापस अपने देश लौटने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि मर जाएंगे पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे। वहां जिल्लत सहने के बजाय यहीं जान देने के लिए तैयार हैं। वहां हम नहीं, … Read more

सुब्रत राय की पेशी आज, हो सकता है किस्मत पर फैसला

मुंबई। सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय बुधवार को बाजार नियामक सेबी के सामने पेश होंगे। नियामक ने उनके अलावा समूह की दो कंपनियों के तीन डायरेक्टरों को भी व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी कर रखा है। इन सभी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के सामने अपनी संपत्तियों, बैंक … Read more

‘साहब को मेरे घर के सामने मत मारो’

प्रतापगढ़। भाई मेरे घर के सामने डीएसपी साहब को मत मारो, नहीं तो मैं फंस जाऊंगा। यह कथन उस शख्स का है, जो डीएसपी जिया उल हक की हत्या के समय मौजूद था। लेकिन हमलावरों के सामने उसकी एक न चली और डीएसपी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बलीपुर गांव में … Read more

error: Content is protected !!