बलराम हरलानी बने मनोनीत पार्षद

बलराम हरलानी
बलराम हरलानी
शहर की प्रतिष्ठित फर्म दुर्गा ऑयल मिल के प्रोपराइटर बलराम हरलानी को राज्य सरकार ने अजमेर नगर निगम में पार्षद मनोनीत किया है। वे कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) के उपाध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में डायरेक्टर हैं। भाजपा में वे काफी समय से सक्रिय हैं और शहर जिला भारतीय जनता पार्टी के पुरुषार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे आत्मा संस्थान के सदस्य भी हैं। उनका जन्म स्वर्गीय श्री किशनचंद हरलानी के घर 21 नवंबर 1972 को हुआ। उन्होंने बी. कॉम. तक शिक्षा अर्जित की और उसके बाद निजी व्यवसाय संभालना शुरू किया।
हरलानी सभी जाति-समाजों के बीच प्रतिष्ठित हैं, साथ ही सिंधी समाज के उभरते हुए नेता हैं। चंद शब्दों में कहा जाए तो वे साफ सुधरी छवि के उभरते हुए नेता हैं। कहने की आवश्यकता नहीं है कि उनका मनोनयन शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी की अनुशंसा से ही हुआ है, चूंकि वे उनके बेहद करीबी हैं। नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के भी वे चहेते हैं। हालांकि अजमेर उत्तर में देवनानी की दावेदारी के रहते अथवा उनके इशारे के बिना कभी अजमेर उत्तर से टिकट की दावेदारी नहीं करेंगे, मगर आने वाले समय के लिए तैयार हो रही खेप के चुनिंदा लोगों में जरूर शामिल हो गए हैं। चूंकि वे साधन-संपन्न हैं, इस कारण इस बात की कोई संभावना नहीं कि अन्य पार्षदों की तरह अर्थार्जन में जुटेंगे। उम्मीद की जा सकती है कि वे मनोनीत पार्षद के नाते अपनी शक्तियों व अधिकारों का उपयोग करते हुए जनहित के कार्य करेंगे।
आपको बता दें कि उन्हें लिखने का भी शौक है और अजमेरनामा में अतिथि के तौर पर कई आलेख लिख चुके हैं।

1 thought on “बलराम हरलानी बने मनोनीत पार्षद”

Comments are closed.

error: Content is protected !!