भाजपा पार्षद की महिला सफाई कर्मियों ने की धुनाई

*कपड़े फाड़े और दौड़ा दौड़ाकर पीटा,चेयरमैन के चेम्बर में घुसकर बचाया अपने आपको*
*भाजपा पार्षदों को ही क्यों चढ़ा है नेतागिरी का बुखार !*

*केकड़ी_अजमेर*
केकड़ी नगरपालिका के भाजपा पार्षद प्रीतम जैन को आज सफाई कर्मचारियों के बीच नेतागिरी झाड़ना महंगा पड़ गया। यहां नगरपालिका के बाहर कई दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को नसीहत देने के साथ ही पार्षद जैन ने अपने मालपुरिया अंदाज में नेतागिरी दिखाना शुरू किया ही था कि नगरपालिका के गेट पर खड़ी महिला सफाई कर्मचारियों ने पार्षद को पकड़कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। धुनाई इस कदर की कि नेता जी के कपड़े तार तार हो गए। दृश्य फिल्मी स्टाईल वाला था पार्षद आगे आगे महिलाएं पीछे पीछे दौड़ रही थी। पार्षद अपने आपको बचाने के लिए मौके से भागकर नगरपालिका के चक्कर काटते हुए सीधे पालिकाध्यक्ष के चेम्बर में जा घुसा वहां चेम्बर में पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल बैठे हुए थे यूं पार्षद को फटेहाल देखकर वे भी हतप्रद रह गए। वहीं नगर पालिका परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। पार्षद के पीछे पीछे महिलाएं व अन्य सफाई कर्मी भी पार्षद को पकड़ने चेम्बर में जा पहुंचे जहां भी उन्होंने पार्षद जैन तथा वहां मौजूद एक अन्य भाजपा पार्षद को खूब खरी खोटी सुनाई। ये तो गनीमत रही कि पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने बीच बचाव कर पार्षदों को बचाया। पालिकाध्यक्ष मित्तल ने सफाई कर्मियों को हाथ जोड़कर शांत होने को कहा बड़ी मिन्नतों के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस दीवान व पुलिस कर्मी पालिका पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ज्ञात रहे गत दिनों सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पालिका प्रशासन की मनमानी व अनियमितताओं से खफा होकर सफाई कर्मचारी कई दिनों से पालिका के बाहर धरने पर बैठे हैं और उनका आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है। लेकिन आज पार्षद जैन द्वारा उन्हें बेवजह नसीहत देना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारियों ने पुलिस में रिपोर्ट दी है जिसमें पार्षद प्रीतम जैन पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को उकसाने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार नेतागिरी झाड़ने के मामले में दो अन्य भाजपा पार्षद सफाई कर्मचारियों के निशाने पर हैं। गौरतलब है कि ऐसे ही गत दिनों एक भाजपा पार्षद के साथ नेतागिरी के चक्कर मे सफाई कर्मचारियों द्वारा धक्का मुक्की की जा चुकी है वहीं गत महीनों एक भाजपा पार्षद इसी तरह पुलिस के सामने नेतागिरी के चक्कर में पुलिस थाने में अपने कपड़े उतरवा चुके हैं। आखिर भाजपा के पार्षदों को ही क्यों चढ़ा है नेतागिरी का बुखार !

तिलक माथुर
*9251022331*

error: Content is protected !!