अपने विधानसभा क्षेत्र में बखूबी मोर्चा सम्भाले हुए हैं विधायक सुरेश टाक

*किशनगढ।* कोरोना वायरस की महामारी के चलते उपजे संकट की घडी में किशनगढ *विधायक सुरेश टाक* निरन्तर मोर्चा सम्भाले हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र के वाशिन्दो के साथ उनकी यह सन्निकटता सभी लोगों के लिए सम्बल बनी हुई है।उनकी *MLA HELP LINE* पर लगातार फोन कॉल आ रहे हैं।प्रशासन और विधानसभा क्षेत्र के वाशिन्दो के बीच श्री टाक सेतु बने हुए हैं।अपने क्षेत्र के वाशिन्दो को रोजमर्रा की वस्तुऐं बिना किसी बाधा के मुहैया होती रहे,इसके लिए आज श्री टाक ने दूरभाष पर जिलाधीश अजमेर, रसद अधिकारी के साथ अन्य जरुरी प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया।अपने प्रदेश में लगी धारा 144 व सुचारु चल रहे जनता कर्फ्यू की अनुपालना सार्थक रुप से चलती रहे,इसके लिए आज *विधायक श्री टाक* ने अपने क्षेत्र का सघन दौरा करते हुए आम लोगों के साथ समझाईश भी की और उन्हे आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का भरोसा दिलाया।साथ ही सरकारी आदेशों और निर्देशों की शांतिपूर्वक पालना करने हेतु सभी को प्रेरित किया। *ऐसे में सभी के द्वारा एक सच्चे जन सेवक के रुप में विधायक श्री टाक की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।स्थानीय स्तर पर लगे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ भी अपने विधानसभा वासियों को राहत पहुंचाने का उनका अनूठा तालमेल सभी ओर प्रशंसा के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है।*
*____सर्वेश्वर शर्मा*
*संपादक..* ‘कुछ अलग’
*अध्यक्ष..* मार्बल सिटी प्रेस क्लब,किशनगढ
*मो.9352489097*

error: Content is protected !!