देवनानी व भदेल की जीत में अजीबोगरीब समानता

अजमेर उत्तर के विधायक व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल बीच एक साम्य है। दोनों एक ही षहर से लगातार पांचवी बार जीते हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की जीत में अजीबोगरीब समानता है। वो ऐसे, अजमेर उत्तर से कांग्रेस के महेन्द्र सिंह रलावता को 53 हजार 251 मत व भाजपा के वासुदेव देवनानी को 57 हजार 895 मत मिले। मतांतर 4644 रहा। इसी व्रकार अजमेर दक्षिण से भाजपा की अनिता भदेल को 71 हजार 319 मत व कांग्रेस की डॉ. द्रोपदी कोली को 66 हजार 873 मत मिले। मतांतर 4446 रहा। इन आंकडों में कैसी विलक्षण समरूपता है। उससे भी अधिक दिलचस्प बात ये है कि 46 व 44 के इधर उधर होने से बने आंकडे 4644 व 4446 एक दूसरे विपरीत हैं, अर्थात इनमें छत्तीस का आंकडा है। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि जिन दो षख्सियतों के बीच छत्तीस का आंकडा माना जाता रहा है, उनकी जीत के अंतर में भी छत्तीस का आंकडा हो सकता है। चलो, यह तो हुई विनोद की बात, मगर आंकडे चौंकाते जरूर हैं। माना कि यह संयोग की बात है, मगर इतना संयोग, इतनी समानता, कमाल है।

error: Content is protected !!