सभी पुष्कर वासियों की रायशुमारी से ही बनेगा ब्रम्हा मंदिर कॉरीडोर

किसी दुकान या मकान की एक ईट भी नही हटाने देंगे ~ सुरेश सिंह रावत •••*
# *अपनी दुकान और मकान टूटने की आशंका के चलते आज सैकड़ों व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर किया था प्रदर्शन । एसडीएम ऑफिस पहुंचकर की जमकर नारेबाजी •••*

राकेश भट्ट
*काशी , उज्जैन , अयोध्या , मथुरा की तर्ज पर धार्मिक नगरी पुष्कर में भी ब्रम्हा मंदिर कॉरीडोर बनाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सैकड़ों परिवारों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़नी शुरू हो गई है । जिस तरह से कॉरीडोर निर्माण में लगी टीम के द्वारा ब्रम्हा मंदिर के आसपास वाले इलाकों में निशान लगाकर उन्हे चिन्हित किया जा रहा है उसके बाद इस क्षेत्र में रहने वालें हजारों परिवारों की नींद उड़ गई है । इन्हे आशंका है की काशी , उज्जैन और अयोध्या में बने कॉरीडोर की भांति उनके मकान और दुकान भी तोड़ दिए जायेंगें । यही वजह रही की आज इस क्षेत्र के सभी दुकानदारों ने ना सिर्फ अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपना विरोध व्यक्त किया बल्कि जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पहले नगर पालिका कार्यालय और बाद में उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन भी किया । गुस्साए व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए कॉरीडोर नही बनाने की मांग की । खास बात यह रही की व्यापारियों के साथ साथ स्थानीय तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट , नगर कांग्रेस कमेटी , सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी एसडीएम निखिल पोद्दार को ज्ञापन देकर पुष्कर में कॉरीडोर नही बनाने की मांग की ।*

# *कॉरीडोर के नाम पर एक भी दुकान या मकान की ईट नही हटाने देंगे ~ सुरेश सिंह रावत •••*
*राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री और पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत भी आज पानी बिजली और सड़क को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने एसडीएम ऑफिस पहुंचे थे । जहां पर आक्रोशित व्यापारियों ने उन्हें अपनी चिंता बताते हुए कॉरीडोर को निरस्त करवाने की मांग की । इस दौरान खास बात यह रही की पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की पहल पर मंत्री रावत ने आक्रोशित जनता के बीच आकर उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त करते हुए बड़ा बयान दिया । उन्होंने कहा की उनके रहते किसी भी दुकान या मकान की एक भी ईट हटाने नही दी जाएगी । कॉरीडोर बनाने के लिए पुष्कर पालिका के पास बहुत जगह मौजूद है । यदि जरूरत पड़ी तो वहां पर प्रोजेक्ट बनाकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढाई जायेगी । मंत्री रावत के द्वारा मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों एवं अन्य नागरिकों के चेहरों पर खुशी व्याप्त हो गई और सभी लोग सुरेश सिंह रावत और पालिकाध्यक्ष पाठक के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपने प्रतिष्ठान की और रवाना हो गए । मंत्री सुरेश रावत के बयान के बाद अब उन सभी आशंकाओं की भी समाप्ति हो गई है जिसे सोचकर आम लोगो के मन में भय और चिंता की लकीरें व्याप्त हो गई थी ।*

# *ब्रम्हा मंदिर के पुजारी परिवार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी •••*
*एसडीएम ऑफिस में प्रदर्शन के दौरान आज गुस्साए लोगो ने भगवान ब्रह्मा की पूजा अर्चना करने वाले पुजारी परिवार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की । गुस्साए लोगो का आरोप था की पिछले तीन चार सालो में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जितने भी विविआईपी नेता ब्रम्हा मंदिर दर्शन करने पहुंचे उन सभी नेताओ से पुजारी परिवार के लोगो ने कॉरीडोर बनाने की मांग की थी । इन्हे लगता है कि पुजारी परिवार के द्वारा बार बार मांग किए जाने के चलते ही अब केंद्र की मोदी सरकार ने ब्रम्हा मंदिर कॉरीडोर बनाए जाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए है । इनका डर है कि जिस तरह से बाकी जगहों पर बहुत बड़ी मात्रा में जमीन अवाप्त करके कॉरीडोर बनाए गए है ठीक वैसे ही यदि यहां भी जमीन जबरन अवाप्त कर कॉरीडोर बनाया गया तो वे सभी व्यापारी हमेशा हमेशा के लिए बेरोजगार हो जायेंगे । इसीलिए व्यापारियों और आम नागरिकों का गुस्सा पुजारी परिवार के प्रति जमकर फूटा और नारेबाजी की गई ।*

*फिलहाल केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत से मिले आश्वासन के बाद चिंता में डूबे सभी व्यापारियों ने राहत की सांस ली है । परेशान लोगो ने मंत्री रावत और पालिकाध्यक्ष कमल पाठक का आभार व्यक्त करते हुए कॉरीडोर प्रोजेक्ट को ही निरस्त करवाने की मांग की है ताकि आने वाले निकट भविष्य में भी इस तरह की आशंकाएं पैदा ना हो सके । खास बात यह है कि रावत का बयान आने के बाद उन सभी आशंकाओं पर भी विराम लग गया है जिसके चलते चिन्हित किए गए मकान और दुकानें तोड़े जाने की संभावनाएं जताई जाने लगी थी।*

*राकेश भट्ट* ✍️
*प्रधान संपादक*
*पॉवर ऑफ नेशन*
*Mo 9828171060*

error: Content is protected !!