ब्यावर : दोनो दलों के कार्यकर्ता असंमजस में

Beawar 1-हेमन्त साहू- ब्यावर। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही दोनो मुख्य दल कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के नेंता विधान सभा क्षैत्र की मंशा रखते हुए विधायक बन कर अचना सपना साकार करना चाह रहे है। पार्टी से दुर रहने वाले भी कुछ लोग अपने आप को सच्चा सिपाही मानकर विधानसभा प्रत्याशी का ख्वाब पुरा करने में लगे है। लेकिन इससे विपरित यह बात निकल कर सामने आ रही है कि यु नेता अपने आकाओ के सामने पेश होकर अपनी पैरवी को भुल अपनी ही पार्टी के स्वंयं के विराधी को टिकट नही देने की आवाज बुलन्द कर रहे है। ये कैसे राजनैतिक दल दल है, जो राजनीति जैसे पवित्र शब्द की धज्जिया उडा रहे है। इनमे से कुछ दावेंदार एैसे भी हे जो थोथी वाहवाही लुटने एवं सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए राजधानी मे धक्का खा रहे है। इन दिलो सभी राजनैतिक दलो खासकर मुख्य राजनैतिक दल कांग्रेस एवं भाजपा के मुख्यालयो पर दावेंदार प्रत्याशी टिकट विधाता से मिलकर अपने चहेतो की फौज के साथ दमखम दिखाने की राह देख रहे है। ब्यावर विधानसभा क्षैत्र राजनिती का गढ रहा है। यहा की जागरुक जनता सदैव चर्चा मे बनी रही है। राजधानी मे बैठे नेंता ब्यावर शहर के नेताओ एवं यहा की राजनीति से भली भांति वाकिफ है। कांग्रेस के करीब 50 युवा, महिलाए एवं वरिष्ठनेताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी बनने की दावेंदारी पेश की है।  करीब दो माह पुर्व दावेंदारी देने के बाद राजधानी का पलेटा काट रहे है। यही ही हाल भाजपा के नेतओ का है। भाजपा के दोनो मंडलो के करीब 14 नेता मेडम को मनाने एवं टिकट  पाने की आस लगाये प्रदेश कार्यालय डटे है। राजधानी एवं केन्द्रीय कार्यालय से मिल रही सुचना के अनुसार दोनो दलो के 3 से 4 दावेदार अंतिम परिणाम सुची मे चल रहे है। इन दलो करीब 7 दावेंदारो मे  एक का नाम तों बिल्कुल तय हो गया है। सट्टा बाजार इस वक्त थोडा आशंकित है लेकिन शीघ्र ही आश्वस्त हो कर उपर बढेगा।

error: Content is protected !!