आज और कल का दिन खास09 मई 2026 : कालाष्टमी – प्रदोष व्यापिनी आज।
10 मई 2026 : त्रिलोक नाथष्टमी कल।
10 मई 2026 : चैनानी माताजी का मेला कल।
10 मई 2026 : पंचक प्रारंभ 12:13 बजे से।
10 मई 2026 : मदर्स डे कल।
आज का राशिफल
*****************
09 मई, 2026, शनिवार
==================
मेष राशि : अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख संभव है।
वृषभ राशि : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।
मिथुन राशि : आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज रूप से होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि : कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
सिंह राशि : अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
कन्या राशि : कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।
तुला राशि : सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही रहें, लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
वृश्चिक राशि : नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
धनु राशि : दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्टबल पर मजबूती रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मकर राशि : दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं।
कुंभ राशि : समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन राशि : अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें और सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यय बढ़ेंगे।
आज का पंचांग
==========
09 मई 2026, शनिवार
********
तिथि सप्तमी 02:06 PM
नक्षत्र श्रवण 11:25 PM
करण बव, 02:06 PM,
बालव 02:43 AM
पक्ष कृष्ण
अगले दिन
योग शुक्ल 02:34 AM
वार शनिवार
सूर्योदय 06:34 AM
सूर्यास्त 07:00 PM
चन्द्रमा मकर
राहुकाल 08:56 – 10:36 AM
विक्रमी संवत् 2083
शक सम्वत 1948 ( पराभव )
मास अमांत वैशाख
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:50 – 12:44 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।