भाजपा का जनसंपर्क अभियान जारी

bjp logoअजमेर। भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान व वाहन रैली, विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया।
आज प्रातः 07 बजे डिग्गी तालाब स्थित रैगरान गंगामाई मंदिर से अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड संख्या 05 व 07 के कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क के दौरान घर-घर जाकर पीले चावल व निमंत्रण पत्र बांटे। जिसमें भा.ज.पा. की लोकप्रिय विधायक व सभा प्रमुख सम्पत सांखला व वार्ड के कार्यकर्ता ताराचन्द, बाबूलाल नवाल, पवन सिवासियाँ, मोईन खान, कीर्तन खेतावत व वार्ड 7 के क्षेत्रीय पार्षद वीना व प्रेम सिंगारिया, ताराचन्द ओम प्रकाश, दीलिप खोरवाल मूरली, रमेश शेरा, नेमी चन्द व घनश्याम खत्री आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार सायं 06 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वार्ड संख्या 11, 12, 13, 14 व 37 में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसे विधायक अनिता भदेल व लोकसभा प्रभारी हीरेन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भंसाली, सहप्रभारी नितिन शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान जोन्सगंज फाटक से गढ़ी मालियान व नारी शाला, सुभाष नगर, खानपुरा, दौराई फाटक, चुँगी व रामगंज बाजार पर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान शहर अध्यक्ष देवेन्द्र शेखावत, हितेश वर्मा, सोहन शर्मा, रंजन शर्मा, रंजित चौधरी, आशिष तँवर, शमशेर खान, महेन्द्र राव, प्रणव शुक्ला, विरेन्द्र सैनी, कमल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी प्रकार मुख्य मार्गो पर सभी व्यापारियों से आम सभा को सफल बनाने के लिए आव्हान किया गया व निमंत्रण पत्र भी बाँटे गये। जनसम्पर्क का मार्ग राजा सर्किल चौराहे से मार्टिनडल ब्रिज व सम्पूर्ण रामगंज बाजार में सम्पर्क किया गया।
जनसम्पर्क के दौरान विधायक अनिता भदेल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सम्पत सांखला, रंजन शर्मा, जितेन्द्र अरोड़ा, हिमेन्द्र जैन, कमल पँवार, मोईन खान, सोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
कल दिनांक 06 अप्रेल को होने वाली प्रो. सांवरलाल जाट की आम सभा को सफल बनाने के लिए समस्त सभा संयोजकों ने सभा स्थल पर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में घीसू गढ़वाल, कैलाश कच्छावा, डॉ. प्रियशील हाड़ा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, हेमराज सिंह राठौड़, लाली डेनवाल, सम्पत सांखला, राजेश घाटे, अमृत लाल नाहरिया, हरीश झामनानी, सोहन शर्मा द्वारा बैठक ली गई।
रंजन शर्मा
दक्षिण विधानसभा, मिडिया प्रभारी
मो. 9828051444
error: Content is protected !!