चित्रा सिंह ने लिया जसवंत के विजयी भव का आशीर्वाद

IMG_4542बाड़मेर संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने रविवार को बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के लंगेरा ,आटी ,मारूड़ी ,जसाई ,दारूडा ,गड़ीसर ,मीठीसर  ,  रडवा , बालेरा , जूना आदि गाँवों में सभाए कर जसवंत सिंह को भरी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। सभाओ को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा कि बाड़मेर के समग्र विकास के लिए जसवंत सिंह ने भाजपा से अपने घर से टिकट माँगा था मगर भाजपा ने उनके साथ पार्टी के लोगो ने गद्दारी कर उनकी बजाय एक कांग्रेसी नेता जिसे दो माह पहले ही क्षेत्र कि जनता ठुकरा चुकी थी को टिकट देकर उतारा। उन्होंने कहा कि बाड़मेर कि जनता जसवंत सिंह के साथ उनके सम्मान में जिस तरह खड़ा हुआ हें उनके आगे हैम नतमस्तक हें ,उन्होंने कहा सभाओ में उमड़ रही जनता साफ़ संकेत दे रही हें कि उन्हें जसवंत सिंह के अलावा कोई मंजूर नहीं। चित्रा सिंह ने कहा कि मारवाड़ कि धरती अपने स्वाभिमान कि रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हें ,उन्होंने आम जन से सत्तरह अप्रैल को बेटरी टॉर्च पर बटन दबा कर जसवंत सिंह को दिल्ली भेजने का आह्वान किया। सभाओ को सम्बोधित करते हुए असरफ अली ने कहा कि राज्य कि मुख्यमंत्री मुस्लिमो को धमकिया दे रही हें कि चुनाव के बाद किसके टुकड़े होते हें ,उन्होंने कहा कि तानाशाही से सरकारे नहीं चलती ,भारत सांप्रदायिक सद्भाव का देश हें जहा हिन्दू मुस्लिम भारत माता कि दो आँखे हें ,उन्होंने कहा कि पीर पगारो साब हमारे ही नहीं छतीस कौम   के सम्मानीय महापुरुष हें। भाजपा के जिन उपाध्यक्ष महोदय  ओंकार सिंह ने पीर साब पर आरोप लगाया हें कि उनकी जांच कि जायेगी पहले तो यह कि स्व्यं लखावत साब जसवंत सिंह के साथ हिंगलाज यात्रा के दौरान पीर सब कि दावत में शामिल हो चुके हें। उन्होंने कहा कि लखावत साब ने तब बयान दिया था कि हज़ और हिंगला यात्रा एक सम्मान हें। फिर आज विवाद क्यूँ। चित्रा सिंह के साथराम सिंह बोथिया ,,रिडमल सिंह दांता ,मौलवी हनीफ गड़ीसर ,दुर्जन सिंह गुडिसार , सगत सिंह परो ,कान्ता  कंवर सरपंच ,रानीगांव सरपंच उगम सिंह ,प्रेम सिंह ,नीम्ब सिंह उंडाखा ,रहमतुल्लाह खान ,आसूलाल खत्री ,उतमाराम भोपा ,हदवंत सिंह मिठड़ी ,हरी सिंह दरडा चेतन राम मेघवाल ,हसन खान कुम्भार ,पर्वत सिंह जसाई ,सहित कई जसवंत समर्थक साथ थे।

सभाओ को माधो सिंह दांता ,मौलवी हनीफ ,गोपाल सिंह मारूड़ी ,रघुवीर सिंह तामलोर ,सुशीला मेहता, राकेश जारी सहित कई वक्ताओ ने सम्बोधित कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन कि मांग कि।

जसवंत सिंह कल पचपदरा में आम सभा को सम्बोधित करेंगे 

बाड़मेर / निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह सोमवार को बालोतरा पचपदरा क्षेत्र के दौरे पर ,रहेंगे ,प्रवक्ता बद्री शारदा ने बताया कि जसवंत सिंह कल बालोतरा ,आसोतरा में जन संपर्क कर लोगो का सहयोग मांगेंगे वाही शाम को पचपदरा में विशाल आम सभा को सम्बोधित करेंगे उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह खारवाल समाज के कार्यक्रम में संभारा माता मंदिर के दर्शन कर भाग लेंगे।

जसवंत युवा आर्मी ने किया जनसम्पर्क जसवंत को जिताने कि अपील कि 

बाड़मेर / निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में जसवंत युवा आर्मी ने शहर के विभिन क्षेत्रो  में जनसम्पर्क कर समर्थन माँगा। आर्मी के संघठन मंत्री छगन सिंह चौहान ने बताया कि युवाओ ने शहर कि कच्ची बस्तियों में डोर तू डोर जनसम्पर्क कर जसवंत के लिए वोट मांगे

चित्रा सिंह सोमवार को सिणधरी धोरीमना दौरे पर 

बाड़मेर / निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह सोमवार को सिणधरी और धोरीमना के विभिन क्षेत्रो के दौरे पर रहेंगी। प्रवक्ता बद्री शारदा ने बताया कि चित्रा सिंह सोमवार को पायलान कलां ,पायला खुर्द ,लोलावा ,सड़ा ,भैडाना ,सिन्धासवा ,लूणवा ,रतनपुरा ,भाखरपुरा ,गाँवो में सभाए कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन जुटाएंगी।

chandan singh bhati
error: Content is protected !!