थोथे वादे नहीं प्रतिबद्धता का संकल्प है भाजपा का घोषणा पत्र

kiranउदयपुर। भाजपा का लोकसभा चुनावों के लिए बना घोषणा पत्र हवाई एवं थोथे वादों का आलेख नहीं है। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रतिबद्धता का संकल्प है। भाजपा घोषणा पत्र पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने ये विचार व्यक्त किए । किरण नें कहा कि सुशासन, समावेशी  विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यापार, विदेश नीति एवं सुरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाने की भाजपा की प्रतिबद्धता  घोषणा पत्र में झलकती है। इससे देश के अवरूद्ध विकास को गति मिलेगी।

किरण माहेश्वरी नें कहा कि भाजपा नरेन्द्र मोदी सक्षम नेतृत्व मे भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने एवं निर्धनता के अभिशाप से मुक्ति दिलाने के लिए पूरे किए जाने वाले वायदों के साथ जनादेश मांग रही है। देश को अपनी जांगीर समझकर लुटने वालों को जनता चुनावों में धूल चटा देगी । किरण नें कहा कि भाजपा अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं , राष्ट्रवाद  एवं तिव्र विकास के लिए प्रभावी सुशासन में अच्छे समन्वय के साथ काम करेगी । भ्रष्टाचार मुक्त शासन एवं विदेशों से कालेधन की वापसी भाजपा की प्राथमिकताऐं है। 300 से अधिक स्थानों पर भाजपा की विजय देश में सुशासन के युग का सूत्रपात करेगी।

error: Content is protected !!