छात्र संघ चुनाव हेतु 7 कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट वैभव गालरिया ने अजमेर में विभिन्न महाविद्यालयों के 18 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनाव एवं मतगणना दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। उपजिला मजिस्ट्रेट निशु अग्निहोत्री को राजकीय महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय के लिए, नगर सुधार न्यास की विशेषाधिकारी प्रिया भार्गव को राजकीय कन्या महाविद्यालय (सावित्री परिसर), राजस्व अनुसंधान प्रशिक्षण केन्द्र के सहायक निदेशक भगवत सिंह राठौड़ को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विशेषाधिकारी प्रकाशचन्द जैन को जवाहरलाल नेहरू मेडीकल कॉलेज, तहसीलदार मनमोहन मीणा को संस्कृत कॉलेज गंज, उपनिदेशक स्थानीय निकाय सीमा शर्मा को आदर्श डिग्री कॉलेज तथा नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा को गायत्री शक्ति कन्या पीठ महाविद्यालय पुष्कर के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी साना सिद्दकी डीएवी कॉलेज, राजूराम गुर्जर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय तथा अशोक सांखला जवाहरलाल नेहरू मेडीकल कॉलेज पर सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन मौहम्मद हनीफ व अतिरिक्त कलक्टर शहर जे.के.पुरोहित जिले व शहर के लिए कानून व्यवस्था प्रभारी होंगे।

error: Content is protected !!