समाज कल्याण सप्ताह एक से 7 अक्टूबर तक

अजमेर, 30 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा एक से  7 अक्टूबर तक ”समाज कल्याण सप्ताह” का आयोजन किया जायेगा। समाज कल्याण सप्ताह के तहत अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक, विशेष योग्यजन, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध जागृत करने का काम भी किया जायेगा।
उप निदेशक श्रीमती विजयलक्ष्मी गौड़ ने बताया कि एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पात्रा वृद्धजनों को प­शन स्वीकृतियां जारी करने के साथ ही वयोवृद्ध व्यतियों का सम्मान भी किया जायेगा। इसी तरह दो अक्टूबर को अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस के रूप म­ वृद्ध व्यक्तियों की चिकित्सा सम्बन्धी जांच, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवं छुआछूत उन्मूलन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अशक्त पात्रा व्यतियों को प­शन हेतु आवेदन पत्रा तैयार करवा कर तुरन्त स्वीकृति जारी की जाएगी। अनुसूचित जाति की बस्तियों म­ बिजली व पेयजल की सुविधाओं की उपलब्धता म­ तकनीकी खराबियों का निवारण किया जाएगा एवं स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान के समापन के अवसर पर संबंधित विभाग के साथ किये गये कार्यों की चर्चा की जायेगी।
इसी तरह 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस मनाया जायेगा जिसम­ केन्द्रीय कारागृह अजमेर मंे बंदियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी, बंदियों की पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी प्राप्त कर निपटाने म­ सहायता, बंदियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करने के साथ ही इस दिवस पर बन्दियों को प्रचलित नियमों के अनुरूप उनके परिवारों से मिलवाया जायेगा। खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।
उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को बाल दिवस के रूप म­ गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसम­ निराश्रित बालकों के लिए सभ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से फोस्टर केयर उपलब्ध कराना, कमजोर वर्ग की बस्तियों में बच्चों को चिकित्सा विभाग की सहायता से रोग निरोधक टीके एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह बच्चों की स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरण करना एवं निराश्रित बालगृहों का निरीक्षण एवं जन प्रतिनिधियों की विजिट करा कर समाज सुधार हेतु सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस के रूप म­ महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किये जाय­गे एवं भामाशाह आयोजनान्तर्गत महिलाओं के ब®क खाते खुलवाये जाय­गे।

इसी तरह 6 अटूबर को जनचेतना दिवस के रूप म­ सामाजिक कुरीतियों दहेज, बाल विवाह, पर्दा प्रथा, मृत्यु भोज आदि विषयों पर विचार गोष्ठी के साथ ही छुड़ाये गये बन्धुआ मजदूरों के पुनर्वास हेतु शिविर आयोजित कर ऋण स्वीकृति कराई जाएगी। स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से नशामुक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी रैली तथा विभिन्न माध्यमों से जनजागृति पैदा की जाएगी। समाज म­ व्याप्त कुरीतियों के विरूद्ध जनचेतना जागृत कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार  किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस मनाया जाएगा। समाज कल्याण सप्ताह के समापन के दिन की गतिविधियों म­ विशेष योग्यजन को कृत्रिम अंग व उपकरण सहायता प्रदान करना, खेलकूद गतिविधियां आयोजित करना, संचालित विशेष स्कूलों के माध्यम से शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ के साथ स्वरोजगार हेतु कैम्प लगाकर ऋण कारना, विशेष योग्यजन को प­शन स्वीकृत कराना शामिल है।
error: Content is protected !!