कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त

अजमेर, 30 सितम्बर। जिला मजिस्टेªट श्री भवानी सिंह देथा ने आगामी 3 अक्टूबर को महानवमी पर्व, दशहरा पर्व एवं 6 अक्टूबर को ईदुलजुहा पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किए है।
जिला मजिस्टेªट ने बताया कि महानवमी पर्व पर दुर्गा माता का जुलूस व शोभायात्रा तथा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी, तहसीलदार श्री इन्दरचंद गुप्ता एवं सहायक कलक्टर मुख्यालय श्रीमती पुष्पा देवी पंवार को कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया है।
इसी तरह दशहरा पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट डाॅ. राष्ट्रदीप यादव एवं तहसीलदार अजमेर विकास प्राधिकरण श्री प्रदीप चैमाल को कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
इसी तरह 6 अक्टूबर को ईदुलजुहा पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवीवीएनएल की सचिव श्रीमती मेघना चैधरी तथा सहायक भूप्रबंध अधिकारी श्री रमेश कुमार मिश्रा को कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
error: Content is protected !!