राज्य पशु ऊंट को कू्ररता से बचाने के लिए कमेटी गठित

अजमेर। पशुपालन विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में खरीद एवं बेचान के पश्चात परिवहन के दौरान राज्य पशु ऊंट के प्रति संभावित क्रूरता के निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों की समिति गठित की है। अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के उप निदेशक डॉ. सुभाषचन्द गौड़ को अध्यक्ष एवं उप निदेशक कार्यालय डॉ. आलोक खरे एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित पारीक को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी लदान के दौरान वाहन में ऊंटों की संख्या, आयु एवं वजन आदि पर निगरानी रखेगी साथ ही अन्य सावधानियों पर भी ध्यान देगी।

error: Content is protected !!