अजमेर। जिला मजिस्टे्रट डॉ. आरूषि ए. मलिक ने अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किए है। उन्होंने बताया कि अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्री कृष्णावतार त्रिवेदी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री कृष्ण कुमार खण्डेलवाल, उप पंजीयक श्री काशीराम चौहान एवं तहसीलदार पीसांगन श्री ताराचंद प्रजापत को कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। इसी तरह पुष्कर मेला समापन समारोह के दौरान आरपीएससी के उप सचिव श्री भगवत सिंह राठौड़, तहसीलदार श्री रामकुमार टाडा एवं श्री प्रदीप चौमाल तैनात रहेंगे।