अजमेर। जिला मजिस्टे्रट डॉ. आरूषि ए. मलिक ने मोहर्रम पर्व के दौरान अजमेर शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए समग्र प्रभारी अधिकारी एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किए है।
जिला मजिस्टे्रट ने बताया कि नगर निगम के सीईओ श्री सी.आर. मीणा तथा जिला परिषद के सीईओ श्री एल.आर. गूगरवाल को समग्र प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी, नायब तहसीलदार श्री गोविंद बिहारी शर्मा, उप पंजीयक श्री काशीराम चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री नारायण लाल मीणा, सहायक भू-प्रबंध अधिकारी श्री हरेन्द्र सिंह चौहान, तहसीलदार श्री रामकुमार टाडा एवं नायब तहसीलदार श्री संतोक सिंह को कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।