राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग कि बैठक आयोजित

अजमेर,19 दिसम्बर। राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में बाल संरक्षण विषय पर अधिकारियोंं ने चर्चा की।ं
राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य सुदीप गोयल ने, बाल कल्याण समिति, किशोंर न्याय बोर्ड, महिला एवं बाल विकास बाल श्रम व श्रम विभाग, नशें की लत में पड रहे बालक बालिकाओं के विषय पर विस्तार से सम्भागियोंं से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अति जिला कलक्टर बंशीलाल मीणा, महिला बाल विकास उप निदेशक प्रियंका जोधावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जे.बी. माथुर, सदस्यगण किरण अग्रवाल व डॉ. तनुजा झा, किशोर न्याय बोर्ड सदस्यगण नुसरत नकवी, एम. एल. कोैशिक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उप निदेशक जय प्रकाश, परिविक्षा अधिकारी अभिषेक गुजराती व अभिषेक गुप्ता, चाइल्ड लाईन से जगदीश प्रसाद, नाथूलाल प्रजापति, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल से राकेश कौशिक, दयानन्द बाल सदन प्रबन्धक राजेन्द्र आर्य, खिलती कलियां से रामेश्वर तथा श्रम निरीक्षक गोविन्द गहलोत ने चर्चा में भाग लिया व अपने सुझाव दिये।

error: Content is protected !!