(फ़िरोज़ खान) सीसवाली 12 सितंबर । कस्बे में मंगलवार को ईदुलजुहा का पर्व अकीदत के साथ मनाया जायेगा । अहले जमात ईदगाह कमेठी के सेकेट्री फ़िरोज़ खान ने बताया की हजरत इब्राहिम व् इस्माईल की कुर्बानी की याद में मनाए जाने वाले पर्व को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है । कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद फरोख्त भी हो चुकी हे । नमाज के लिए ईदगाह मस्जिद का रंग रोगन व् साफ सफाई का कार्य पुर्ण हो चूका हैं । उन्होंने बताया कि ईदुलजुहा की नमाज सुबह 9 बजे ईदगाह मस्जिद में शहर काजी इशाक मोहम्मद द्वारा अदा करवाई जावेगी । वहीँ ईदगाह मस्जिद में जाने वाले मार्ग का थानाधिकारी रामेश्वर चौधरी व् सरपंच ममता जैन तथा पुर्व सरपंच नरेश जैन ने अवलोकन किया । और जेसीबी मशीन से तथा मजदूरों से मार्ग की साफ सफाई करवाई गई ।
2 thoughts on “ईदुलजुहा का पर्व अकीदत के साथ मनाया जायेगा”
Comments are closed.
I can joint ajmernama?
why not? sure