अन्तरार्ष्ट्रीय वृद्धजन कल्याण दिवस का आयोजन

समाज कल्याण सप्ताह 01.10.2016 से 07.10.2016 के तहत आज दिनांक 01.10.2016 को जिला स्तर पर अन्तरार्ष्ट्रीय वृद्धजन कल्याण दिवस का आयोजन विभागीय वृद्ध एवं असक्त गृह, पुष्कर में प्रातः 9.00 से माननीय जिला प्रमुख महोदय सुश्री वन्दना नोगिया के मुख्य अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे विषिष्ठ अतिथि श्री मुकेष कुमावत, उपाध्यक्ष, नगरपालिका पुष्कर तथा श्रीमती लक्ष्मीदेवी, अध्यक्ष महिला मोर्चा, भाजपा ईकाई पुष्कर, श्री राकेष गोरा, माननीय पूर्ण कालीक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर ने वृद्धजनो के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हे सम्मान पूर्वक जीवन के निर्वाह के संबंध में वृद्धजनो के कल्याण की राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ एवं भरण पोषण अधिनियम की जानकारी दी गयी तथा विधिक चेतना षिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम श्री जयप्रकाष, उपनिदेषक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर द्वारा अतिथियो का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शॉल औढाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ माननीय जिला प्रमुख द्वारा वृद्धजनों की विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली गयी, वृद्धों से वार्ताकर उनके हाल चाल की जानकारी ली गयी तथा सभी वृद्धजन आवासीयों को फल वितरीत किये गये तथा शॉल ओढाकर उन्हे सम्मानित किया गया। माननीय उपाध्यक्ष नगरपालिका पुष्कर द्वारा भी वृद्धों के कल्याण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये गये। वृद्धजन दिवस पर चिकित्सा विभाग द्वारा आवासीयों की चिकित्सीय जॉच की गयी तथा परामर्ष प्रदान किया। उपनिदेषक द्वारा वृद्धजनो को विभाग से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं तथा विभाग द्वारा वृद्ध कल्याण के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
कार्यक्रम में विभाग के कर्मचारी श्री सुरेन्द्रसिंह बीजावत, श्री रामगोपाल आचार्य, श्री नख्ताराम आदि एवं पुूष्कर के गणमान्य उपस्थित थे।

उपनिदेशक,
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
अजमेर।

error: Content is protected !!