पत्राकार काॅलोनी में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रूपए की स्वीकृति

अजमेर, 28 नवम्बर। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने कोटड़ा स्थित पत्राकार काॅलोनी में सड़क के दोनो ओर ब्लाॅक लगाने के कार्य के लिए 21 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। यह कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्रा विकास योजना के तहत करवाया जाएगा। राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद प्रो. सांवर लाल जाट एवं राज्य सभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव के सांसद कोष से यह कार्य करवाए जाएंगे। पत्राकार काॅलोनी विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश कासलीवाल ने बताया कि राज्यसभा सांसद श्री यादव के कोष से 15 लाख तथा लोकसभा सांसद प्रो. सांवर लाल जाट के कोष से 6 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से काॅलोनी की विभिन्न सड़कों पर मार्ग के दोनो ओर ब्लाॅक लगाए जाएंगे। इसी तरह शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने भी काॅलोनी ने सुरक्षा द्वार लगवाने के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की है। अजमेर विकास प्राधिकरण ने भी काॅलोनी में मार्ग संकेतक लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
अध्यक्ष श्री कासलीवाल ने बताया कि जलदाय मंत्राी श्रीमती किरण माहेश्वरी एवं जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने काॅलोनी की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए भी विशेष स्वीकृति दी है।

error: Content is protected !!