सिन्धु सभा लिये अहम फैसले

राष्ट्रीय महिला सम्मेलन 19-20 मार्च को बिलासपुर में, हिन्दु नागरिकता के लिए समिति गठित – सिन्धु सभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक मुम्बई में लिये अहम फैसले

अजमेर- 13 दिसम्बर – भारतीय सिन्धु सभा केन्द्रीय पदाधिकारियों की बैठक मुम्बई केन्द्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्षमणदास चंदीरामाणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी सम्मिलित हुये। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला ईकाई श्रीमति वीना भाटिया ने बताया कि राष्ट्रीय महिला सम्मेलन 19-20 मार्च को छतीसगढ के बिलासपुर में आयोजित किया जायेगा। राजस्थान से भी महिला पदाधिकारी व प्रतिनिधि सम्मिलित होगीं। सिन्ध से आये हिन्दु परिवारों को नागरिकता प्रदान कराने के साथ चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने के लिये भारत सरकार से पूर्व में चल रही वार्ता को निर्णायक बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजस्थान से नवलराय बच्चाणी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, महाराष्ट्र से घनश्यामदास कुकरेजा, श्रीमति वीना भाटिया, छतीसगढ से मुरलीधर माखीजा, गुजरात से गौतम सम्राट व मध्यप्रदेश से प्रतिनिधि सम्मिलित किये गये। नई दिल्ली गृह मंत्रालय से मिलकर शीघ्र कार्यवाही के प्रयास किये जायेगें।
सिन्धु दर्शन यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा ने यात्रा से देश विदेश में तीर्थयात्रियों को जोडने के सफल प्रयासों की सराहना करते हुये आगामी कार्यक्रमों में अधिक यात्रियों को जोडने के साथ राज्य सरकारों व केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सहयोग राशि व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
आगामी 10 अप्रेल 2017 से 2018 तक सिन्धी भाषा का स्वर्ण जन्यती वर्ष होने के कारण विद्यार्थियों को तृतीय भाषा से जोडने के प्रयास किये जायेगें।
बैठक में संगठन गतिविधियों की चर्चा के अलावा अलग अलग प्रदेशों में शिविरों, संस्कार केन्द्रों के साथ अभ्यास वर्गों के आयोजन पर भी चर्चा की गई।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.9414705705

error: Content is protected !!