अजमेर 17 जनवरी। लोकायुक्त सचिवालय जयपुर में शीघ्र लिपिक तथा कनिष्ठ लिपिक पद के लिए कार्मिकों से आमन्त्रिात किए गए है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने बताया कि लोकायुक्त सचिवालय में हिन्दी शीघ्र लिपिक के 5 पद 9300-34800 वेतन श्रृंखला 3600 तथा कनिष्ठ लिपिक के 7 पद 5200-20200 वेतन श्रृंखला गे्रड पे- 2400 के अनुसार रिक्त है। जिले में कार्यरत पात्रा कार्मिकों का इस पद के लिए प्रतिनियुक्त अथवा स्थानान्तरण किया जायेगा। सचिवालय में नियुक्ति के इच्छुक कार्मिक सतत अधिकारी की अनापत्ति के साथ आवेदन कर सकते है।