गुरू गोविन्द सिंह साहेब का 350वां प्रकाशोत्सव वर्ष पर व्याख्यान 11 फरवरी को

अजमेर 29 जनवरी 2017। डॉ. हेडगेवार सेवा स्मृती प्रन्यास व श्री माधव स्मृती सेवा प्रन्यास के संयुक्त तत्वाधान में गुरू गोविन्द सिंह जी साहेब के 350वें प्रकाशोत्सव वर्ष पर व्याख्यान 11 फरवरी 2017 रविवार को जवाहर रंगमंच पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी के संदर्भ में श्री गुरू सिंह सभा हाथीभाटा गुरूद्वारे में एक बैठक का आयोजन सरदार अमरजीत सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 11 फरवरी 2017 को होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई व सभी संगत को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण पत्र तथा कार्यक्रम के पोस्टर भी वितरित किये गये।
उपरोक्त बैठक में हाथीभाटा गुरूद्वार के जोगेन्द्र सिंह जी, अलवरगेट से नरेन्द्र सिंह जी छाबड़ा, रामगंज गुरूद्वारे से जे.एस. सोखी, सतेन्द्र पाल सिंह, गंज गुरूद्वारे के दिलीप सिंह जी, हरसिंह जी, हरबंस सिंह जी, सरदार अवतार सिंह, उप्पल व डॉ. हेड़गेवार सेवा स्मृती प्रन्यास के वीरेन्द्र शर्मा, नारायणलाल गुप्ता व निरंजन शर्मा उपस्थित थे।

(निरंजन शर्मा)
डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा प्रन्यास
मो.नं.: 98280171560

error: Content is protected !!