मुख्यमंत्राी की यात्रा के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर, 31 जनवरी। जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव गोयल ने कल एक फरवरी को सलेमाबाद में जगद्गुरू श्री निम्बार्काचार्य श्री राधासर्वेश्वर शरणदेवाचार्य श्री श्रीजी महाराज का भगवद्धाम प्रवेश महोत्सव एवं युवाचार्य श्री श्यामशरण देव के आचार्य पीठाभिषेक कार्यक्रम में मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के आगमन के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव गोयल ने श्री जय प्रकाश नारायण, उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजमेर, श्री प्रवीण गूगरवाल, उप पंजीयक किशनगढ़, श्री नीरज जैन, प्रवर्तन अधिकारी जिला रसद कार्यालय, श्री अशोक कुमार, उपखण्ड मजिस्ट्रेट किशनगढ़, श्री सुभाष चन्द हेमानी, तहसीलदार रूपनगढ़, श्री अरविंद कुमार शर्मा, तहसीलदार, किशनगढ़, श्री रामकुमार टाडा, तहसीलदार पीसांगन, संजय कुमार माथुर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर प्रभारी, श्री श्रवण सिंह उपखण्ड मजिस्ट्रेट भिनाय, श्री बिजेन्द्रसिंह तहसीलदार सावर, श्री त्रिलोक दहिया विकास अधिकारी पंचायत समिति सिलोरा किशनगढ़, श्रीमती अनुपमा टेलर उपखण्ड मजिस्ट्रेट नसीराबाद, श्री पंकज बडगूजर तहसीलदार सरवाड, श्री घनश्याम शर्मा उपखण्ड मजिस्ट्रेट सरवाड़ को विभिन्न स्थानों पर नियुक्त कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है।

error: Content is protected !!