अजमेर, 13 फरवरी। ग्रामीण संचार के क्षेत्रा में लेखन और उत्कृष्ट पत्राकारिता को प्रोत्साहित करने के उद्ेश्य से ग्राम गदर ग्रामीण पत्राकारिता पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है।
कंज्यूमर यूनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) द्वारा जारी विज्ञाप्ति के अनुसार ये पुरस्कार प्रतिवर्ष समसामयिक मुद्दों पर प्रदान किए जाते है। प्रवष्टियां कंज्यूमर यूनिटी सोसायटी (कट्स) बी 217, भास्कर मार्ग, बनी पार्क, जयुपर को 31 मार्च तक भिजवाए जा सकते है।