संकेतक बोर्ड पर पोस्टर लगाने वालों पर होगी कार्यवाही

अजमेर, 28 अगस्त। विभिन्न स्थानों के संकेतक बोर्डों पर पोस्टर लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। यह निर्देश जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सोमवार को प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि पुष्कर घाटी सहित विभिन्न स्थानों पर यातायात एवं अन्य संकेतक बोर्ड लगे हुए है। इन बोर्डों पर पोस्टर चिपकाकर इन्हें खराब किया जा रहा है। इन बोर्डों की वीडियोग्राफी करवायी जाकर इन्हें हटाया जाएगा। वीडियोग्राफी के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध अधिनियम के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्राी विद्युत सुधार योजना (बिठूर माॅडल) के अन्तर्गत जिले में विद्युत की छीजत कम करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। जिले के लगभग 100 फीडर में छीजत 20 प्रतिशत से अधिक है। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 83 फीडर आते है। इन फीडर की छीजत 10 प्रतिशत तक लायी जाएगी। इसी प्रकार 20 प्रतिशत से कम छीजत वाले फीडर को भी 9 प्रतिशत से कम छीजत सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ बनाए जाएंगे। इसके तीन चरणों में 189 ग्राम पंचायतों को लाभान्वित किया गया है। शेष 93 ग्राम पचंायतों में चैथे चरण के तहत ग्रामीण गौरव पथ निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण कुमार गर्ग, स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक श्री राजवीर सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित
अजमेर, 28 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अरविंद कुमार सेंगवा की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले के पर्यटन विकास पर चर्चा की गई। साथ ही जिले में पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री संजय जौहरी, सहायक निदेशक रतनलाल तुनवाल, आॅर्कोलाॅजी विभाग के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी, दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम डाॅ. मौहम्मद आदिल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्शना शर्मा एवं श्री महेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित थे।

अजमेर जिले में वर्षा
अजमेर 28 अगस्त । जल संसाधन विभाग के अनुसार एक जून से अब तक अजमेर में 390, श्रीनगर 340, गेगल में 216, पुष्कर में 337, गोविन्दगढ़ में 253, बूढ़ा पुष्कर में 177, नसीराबाद में 534.5, पीसांगन में 348, मांगलियावास में 469, किशनगढ़ में 372, बांदरसिदरी में 259.5, रूपनगढ़ में 451, अराई मंे 468, ब्यावर में 768 एम.एम. वर्षा रिकाॅर्ड की गई है।
इसी प्रकार जवाजा में 435, टाॅटगढ़ में 594, सरवाड़ में 372, केकड़ी में 513, सावर में 290, भिनाय में 421, मसूदा में 456.5, बिजयनगर में 524, नारायणसागर में 383 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 419.06 एम. एम. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

बांधो में पानी की स्थिति
अजमेर 28 अगस्त । जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर के आनासागर में 13.3, फाॅयसागर में 9.8, रामसर में 2.1, शिविसागर न्यारा 9.7, पुष्कर में 8.1, राजियावास में 4.9, मकरेड़ा मे 12.1, अजगरा में 2.3, ताज सरोवर अरनिया में 5.8, मदन सरोवर घानवा में 4.3, पारा में 7, नारायण सागर खारी में 1.5, देह सागर बडली में 8.4, न्यू बरोल में 1.0 तथा मान सागर जोताया में 3.5 फीट पानी है।
इसी तरह भीम सागर तिहारी में 4.2, खानपुरा तालाब 2, चैरसियावास में 1.5, खीरसमंद रामसर में 2, लाकोलाव टैंक हनौतिया में 3.5, पुराना तालाब बलाड़ मे 3.5, जवाजा तालाब में 13.3, काली शंकर तालाब मे 3.8, देलवाड़ा तालाब मे 3, छोटा तालाब चाट में 5.8, मदन सागर डीडवाडा में 2.3, बूढ़ा पुष्कर में 5.6, कोड़िया सागर अरांई में 3.9, जवाहर सागर सिरोंज में 2.10, सुरखेली सागर अरांई में 2.6, बिजयसागर लाम्बा में 3.4, विजयसागर फतेहगढ़ 3.3, बांके सागर सरवाड़ में 7.8 फीट, सावर सागर दोथली में 0.85 तथा नया सागर मोठी में 0.80 फीट पानी है।

error: Content is protected !!