अजमेर 28 अगस्त
अजयमेरू लेडीज सोशल सोसायटी अजमेर द्वारा आयोजित राजकीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियांे के प्रोत्साहन हेतु प्रतियोगिता कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में कुल 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने जीवन्त (लाईव) मॉडल बनाकर पेश किये, जिसमें से प्रथम स्थान पर सिन्धी खारीकुई राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी सुश्री अंजना लालवानी व श्री हितेश द्वितीय स्थान पर आदर्श नगर राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी ऐश्वर्या सिंह व शुभि जांगिड़ तृतीय स्थान पर आर्यपुत्री राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी करन व शिल्पा विजेता रहे।
कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने विषय ‘स्मार्ट सिटी-अजमेर’ पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें से प्रथम स्थान पर एम जे पब्लिक विद्यालय की विद्यार्थी सुश्री उर्वशी द्वितीय स्थान पर आदर्श नगर राजकीय विद्यालय की विद्यार्थी सुश्री लिज़ा तृतीय स्थान पर एमपीजीडी राजकीय विद्यालय की विद्यार्थी सुश्री मानसी विजेता रही।
कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों ने विषय ‘शिक्षक दिवस’ पर स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें से प्रथम स्थान पर आर्यपुत्री राजकीय विद्यालय की विद्यार्थी सुश्री ममता राठौर द्वितीय स्थान पर मथुरा प्रसाद राजकीय विद्यालय की विद्यार्थी सुश्री भूमि शर्मा तृतीय स्थान पर एम जे आर्यपुत्री विद्यालय की विद्यार्थी सुश्री अदिति सिंह विजेता रही।
मॉडल प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती अंजु अग्रवाल व अरूणा चौधरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता की निर्णायक मोन्टू कर्णावट व निशिता देवनानी व स्लोगन प्रतियोगिता की निर्णायक स्वाति भगतानी व नीनू राठौर थी।
– 2 –
प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को स्कूल बैग, द्वितीय विजेता को मिल्टन का टिफिन सेट व तृतीय विजेता को टिफिन बॉक्स व वाटर बॉटल दी गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को सेलो की वॉटर बॉटल दी गई। प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यालयों से 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके साथ आये शिक्षकों को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता की 3 संयोजिकाओं में से श्रीमती सवलीन कौर ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया, श्रीमती मुस्कान शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों के खान-पान की व्यवस्था संभाली व श्रीमती सारिका शर्मा ने विद्यार्थियों के पुरस्कार वितरण का कार्य संभाला।
कार्यक्रम के मध्य विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर पर परिवहन नियमों की जानकारी भी दी गयी।
प्रतियोगिता की एक विशेषता और यह रही कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में अन्ध विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया, इस तरह का यह पहला प्रयास है। सोसायटी की सभी सदस्यों ने ‘टीम वर्क’ के रूप में इस प्रोजेक्ट में भरपूर सहयोग देकर सफल बनाया। सभी ने स्कूल प्रशासन के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
भवीदया,
(दिशा प्रकाश किशनानी)
अध्यक्ष