एनआईसी ई-ऑफिस उत्तर पश्चिम रेलवे रेलवे के इन 5 प्रतिष्ठानों में कागज़रहित कार्य संस्कृति ले आएगी
उत्तर पश्चिम रेलवे (उ.प.रे) का जोनल मुख्यालय और 4 मंडल कार्यालय अब कागज़रहित कार्य संस्कृति को अपनाने जा रहे है क्यूंकि रेलटेल ने एनआईसी ई-ऑफिस का कार्यान्वयन पूरा कर लिया है। रेलटेल ने उत्तर पश्चिम रेलवे के इन 5 प्रतिष्ठानों ( जोनल मुख्यालय एबं जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर मंडल) में 3178 उपयोगकर्ता तैयार किए है और एनआईसी ई-ऑफिस प्लेटफार्म को संभालने के लिए कार्यपालकों को प्रशिक्षित किया है ।
रेलटेल ने मार्च, 2019 में, भारतीय रेलों के साथ चरण 1 के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे जिसमे मार्च, 2020 तक कार्य पूरा करने के आदेश थे । परन्तु रेलटेल ने समय से पहले कार्य पूरा कर लिया और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के 4 महीने में उत्तर पश्चिम रेलवे जोनल हेड क्वार्टर और जोधपुर मंडल का कार्य पूरा कर लिया। ई-ऑफिस के निष्पादन के चरण 2 के अंतर्गत जयपुर, अजमेर, बीकानेर मंडलों का कार्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के 3 महीनों के भीतर पूरा कर लिया गया।
एनआईसी ई-ऑफिस राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित एक क्लाउड सक्षम सॉफ्टवेयर है जिसे सिकंदराबाद और गुड़गांव में रेलटेल टियर III अपटाईम यूएसए प्रमाणित डेटा केंद्रों से तैनात / होस्ट किया जा रहा है । यह केंद्रीय सचिवालय मैनुअल के ई-ऑफिस प्रोसीजर ( CSMeOP ) पर आधारित है । एनआईसी ई-ऑफिस के कार्यान्वयन का उद्देश्य कागज रहित, अधिक कुशल, प्रभावी और पारदर्शी अंतर-सरकारी और अंत:-सरकारी लेनदेन और प्रक्रियाओं की शुरूआत करना है।
ई-ऑफिस कार्यान्वयन के प्रभाव के बारे में बात करते हुए, श्री आनंद प्रकाश, महाप्रबंधक / उ.प.रे. ने कहा, “ भारतीय रेलवे के लिए ई-ऑफिस कार्यान्वयन का उद्देश्य कार्यालय फ़ाइलों और दस्तावेजों को संभालने के लिए विश्वसनीय, कुशल और प्रभावी तरीका प्रदान करना है। उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालयों ( मुख्यालय और मंडलों ) में क्रियान्वयन के बाद 6000 से अधिक ई फ़ाइलों और 15985 ई – प्राप्तियों को बनाया गया । इसमे पूर्ण पारदर्शिता है क्योंकि फ़ाइल पर लिखी गए किसी भी चीज़ को बदला या पूर्ववत नहीं किया जा सकता है। इसमें एक निगरानी तंत्र है जिससे पता लगाया जा सकता है कि फाइलें कहॉं रुकी हुई (हेल्ड-अप) हैं । ”
परियोजना के बारे में बात करते हुए, श्री पुनीत चावला, सीएमडी / रेलटेल, ने कहा – ‘ भारतीय रेलवे की संपूर्ण मैनुअल फाइलिंग प्रणाली को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, इससे बड़ी चुनौती कार्यबल को प्रशिक्षित करने की है ताकि वे सिस्टम को कुशलता से संभाल सकें। सबसे मुश्किल कार्य उपयोगकर्ताओं को मैनुअल फाइल सिस्टम का उपयोग करने की आदत छोड़ने और पेपरलेस वर्किंग की नई प्रणाली को अपनाने की है। हमारी टीम ने समय सीमा से पहले क्रियान्वयन को पूरा करने में सफलता प्राप्त की और को ई-ऑफिस रोल आउट करने के लिए तैयार करने और हैंडहोल्ड करने में भी कामयाब रही । ‘
फाइलों का व्यवस्थित और त्वरित निपटान, लंबित फाइलों की समय पर निगरानी एनआईसी ई-ऑफिस का अन्य तात्कालिक लाभ है । उपरोक्त लाभों के साथ, उत्तर पश्चिम रेलवे जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्य संस्कृति को बदल देगा। ई-ऑफिस कागज-कम संस्कृति को बढ़ावा देता है जो न केवल परिचालन लागत को बचाएगा बल्कि कार्बन फुट प्रिंट को भी कम करेगा ।
रेलटेल के बारे में
रेलटेल कॉर्पोरेशन एक “मिनी रत्न (श्रेणी- I)” पीएसयू देश में सबसे बड़े तटस्थ दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक है, जो देश के सभी महत्वपूर्ण नगरों और शहरों और कई ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करते हुए पैन-इंडिया ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क का स्वामी है। ऑप्टिक फाइबर के 55000+ आरकेएम के एक मजबूत विश्वसनीय नेटवर्क के साथ-साथ रेलटेल के पास दो टियर ।।। डेटा सेंटर हैं । रेलटेल भारतीय रेलों के ट्रेन संचालन के आधुनिकीकरण और नेटवर्क सिस्टम का प्रशासन के अलावा देश के सभी हिस्सों में राष्ट्रव्यापी ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क प्रदान करने में सबसे अग्रणी है । अपने पैन इंडिया उच्च क्षमता नेटवर्क के साथ, रेलटेल विभिन्न मोर्चों पर एक नॉलेज सोसाइटी सृजन की दिशा में कार्य कर रहा है और इसे दूर संचार के क्षेत्र में भारत सरकार की विभिन्न मिशन-मोड परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए चुना गया है। रेलटेल, एपमीएलएस-वीपीएन, टेलीप्रेजेंस, लीज्ड लाइन, टॉवर को-लोकेशन, डेटा सेंटर सर्विसेज आदि जैसी सेवाओं का एक समूह प्रदान करता है, रेलटेल प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक वाई-फाई प्रदान कराके रेलवे स्टेशनों को डिजिटल हब में बदलने में अग्रणी है। वर्तमान में 5640+ स्टेशन रेलटेल के रेलवायर वाई-फाई से सज्जित हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
सुचरिता प्रधान, वरिष्ठ प्रबंधक/ जनसंपर्क , रेलटेल
+ 91-9717644409
[email protected]