राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कल देंगे श्रद्धांजलि

अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनायी जायेगी। शहर के कृतज्ञ नागरिक कल टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया जायेगा। प्रातः 10.40 बजे गांधीजी की प्रिय रामधुन और भजनों के कार्यक्रम के बाद प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर देश की स्वतंत्राता के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने के लिए राष्ट्रपिता व महामना पुरूषों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।

error: Content is protected !!