गणेशजी सार्वभोमिक सात्विक एवं सार्वकालिक देवता क्यों कहलाते हैं ?

डा. जे.के.गर्ग
शिव-पार्वती के पुत्र के रूप में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेशजी ने जन्म लिया था | गणेशजी के जन्म के समय समस्त देवी देवता उन्हें आशीर्वाद देने को आये थे | भगवान विष्णु ने उन्हें ज्ञान का वहीं ब्रह्माजी ने उनको यश और पूजन का आशीर्वाद दिया | धर्मराज ने गणेशजी को धर्म एवं दया का आशीर्वाद दिया | भगवान शिव ने उन्हें उदारता, बुद्धी,शक्ति और आत्म संयम का आशीर्वाद दिया | माता लक्ष्मी ने कहा जहाँ गणेश रहेगें वहीं मै रहूगीं | माता सरस्वती ने उन्हें स्म्रति,वाकपटुता-वक्तव्य शक्ति और वाणी का आशीर्वाद दिया | सावित्री ने गणेशजी को बुद्धी दी | ब्रम्हा-विष्णु-महेश ने गणेश को अग्रपूज्य, प्रथम देव और रिद्धि-सिद्धि प्रदाता का वरदान दिया | विभिन्न देवी-देवताओं के आशीर्वचन और वरदान से ही गणेशजी सार्वभोमिक, सार्वकालिक,सात्विक और सार्वदेशिक लोकप्रिय देव है | गणेशजी तिब्बत-सिंध-जापान-श्रीलंका सहित भारत भर की संस्क्रती के अन्दर समाये है | सच्चाई तो यही है कि गणेशजी जैन धर्म में ज्ञान-बुद्धि-सम्पन्नता का संकलन करने वाले गणों के प्रमुख के रूप में स्थापित है | बोद्ध धर्म की वज्रयान शाखा का मानना है कि गणेशजी की स्तुति-आराधना के बिना मन्त्र सिद्धि मुमकिन नहीं है | तिब्बत और नेपाल के वज्रयानी सम्प्रदाय के बोद्ध अपने आराध्यदेव भगवान बुद्ध की मूर्ति के समीप गणेशजी की मूर्ति भी स्थापित करते हैं | निसंदेह गणेशजी विघ्नहर्ता,सम्रद्धि, रिद्धि-सिद्धि, आनन्द, वैभव और ज्ञान के देवता के रूप में जाने जाते हैं |

संकलनकर्ता एवं प्रस्तुतिकरण—–डा. जे. के.गर्ग सन्दर्भ—- मेरी डायरी के पन्ने, विभिन्न पत्र पत्रिकाये (सुनहरा राजस्थान ( श्री ललित गर्ग ) संतो के प्रवर्चन आदि | Visit our Blog—-gargjugalvinod.blogspot.in

error: Content is protected !!