बुधवार को कर लें ये खास काम

राजेन्द्र गुप्ता
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना गया है। इस दिन कुछ खास उपाय को करने से जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
बुधवार का दिन भगवान गणेश की उपासना के लिए उत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इसी दिन गणेश की उत्पत्ति हुई थी। कथा ये भी है कि मां पर्वती ने जिस दिन गणेश को अपने हाथों से निर्माण किया था वह दिन बुधवार था। इस दृष्टि से भी बुधवार का दिन गणेश की पूजा के लिए खास है। धार्मिक ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि बुधवार के दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलता है। साथ ही साथ सेहत की समस्या से निजात, आर्थिक उन्नति और अनेक तरह की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक उन्नति के लिए
===============
आर्थिक उन्नति के लिए बुधवार का दिन खास है। आर्थिक उन्नति पाने के लिए बुधवार के दिन हरे मूंग का दान किसी योग्य पंडित या जरुरतमंदों को करें। राहुकाल के समय दान करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही सवा किलो हरे मूंग की दाल फुलाकर उसमें घी-चीनी मिलाकर गाय को सुबह या संध्या के समय खिलाएं।

स्वास्थ्य की समस्या दूर करने के लिए
======================
अच्छी स्वास्थ्य के लिए बुधवार के दिन किन्नरों को कपड़े का दान देना दें। दान के लिए प्रयोग किए गये कपड़े का रंग हरा रहना चाहिए। इसके अलावा अंकुरित हरे मूंग का भी दान करना चाहिए।

परेशानी से निजात पाने के लिए
====================
व्यक्तिगत या पारिवारिक परेशानी से मुक्ति पाने के लिए बुधवार के दिन 31 दूर्वा की गांठ बनाकर गणपति को चढ़ाएं। बुधवार के अलावा ऐसा यदि हर रोज करते हैं तो जल्द ही परेशानियों से निजात मिलेगी।

खास काम में सफलता के लिए
===================
अगर आप किसी खास काम में सफलता पना चाहते हैं तो बुधवार के दिन दूर्वादल सहित विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। इसके अलावा पूजा के समय अथर्वशीर्ष (गणपति अथर्वशीर्ष) स्त्रोत का पाठ करें। गणपति अथर्वशीर्ष स्त्रोत को अथर्वेद का मुख्य माना गया है।

गणपति का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए
==========================
भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए बुधवार का दिन खास बताया गया है। इस दिन सुबह के वक्त गाय को हरी घास खिलाएं। ऐसा करने से बुध दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही इसान की बुद्धि सही रहती है।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076

error: Content is protected !!