*तो,ऐसे होगा देश कांग्रेस मुक्त*

*भाजपा हो रही है कांग्रेस युक्त*
———————————–
*■ओम माथुर■*

ओम माथुर
-मोदी ने कहा था कि देश को कांग्रेस मुक्त करना है।
-लेकिन तब उन्होंने ये नहीं बताया था उनका इरादा भाजपा को कांग्रेसयुक्त करने का है।
– जिस तेजी से कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं,लगता है वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस से ज्यादा कांग्रेसी भाजपा में होंगे।
-भाजपा में शामिल होकर कांग्रेसी पद भी हासिल कर रहे हैं। वो मुख्यमंत्री बन रहे हैं। केंद्रीय मंत्री बने हैं। राज्यसभा भेजे जा रहे हैं।
-सालों तक सत्ता का सुख भोगने वाले कांग्रेसियों को लगता है कि केंद्र की सत्ता में लौटना अब मुश्किल ही नहीं,नामुमकिन है। राज्यों में भी लगातार उनकी सरकारें कम होती जा रही है। इसलिए भाजपा का दामन थामना उनकी मजबूरी हो गया है।सत्ता की आदत के कारण वो संघर्ष करना भूल चुके हैं। भाजपा के होते उत्कर्ष में ही उन्हें अपना भविष्य नजर आ रहा है।
-भाजपा को इसका ये लाभ मिल रहा है कि उसे राज्यों में पके-पकाए,तपे-तपाए व अनुभवी नेता मिल रहे हैं। जिन्हें वह तुरंत पदों पर आसीन कर बाकी कांग्रेसी नेताओं के सामने भी सत्ता की जलेबी लटका उन्हें लालच दे रही है।
-जब कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी की मंडली ही भाजपा में जा चुकी है तो फिर बाकी नेताओं पर कैसे अंगुली उठाई जाए। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद, आरपीएन सिंह भाजपा में जाकर फिर सत्ता का मजा ले रहे हैं। तो, उधर मिलिंद देवड़ा शिवसेना शिंदे में शामिल हो गए हैं। सच में,सचिन पायलट को अब यह अफसोस होगा कि उन्होंने सही समय पर सही कदम नहीं उठाया और अपनी मंडली से बिछड़ कर कांग्रेस में ही रह गए। जहां पांच साल अशोक गहलोत से सत्ता हासिल करने के संघर्ष में ही सारा समय निकल गया और अब विपक्ष में रहकर भी संघर्ष करना होगा।
-कांग्रेस के सामने दोहरा संकट हैऋ उसे जहां भाजपा से मुकाबला करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा में गए अपने नेताओं से भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।जबकि राज्यों में क्षेत्रीय दलो उसे भाव नहीं दे रहे। यह सब भाजपा के लिए कांग्रेसियों को आकर्षित करने का उचित अवसर है। वहीं बीजेपी में शामिल होने के साथ ही भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं को सीबीआई, ईडी के खौफ से भी मुक्ति मिल जाती है।
-लेकिन सवाल ये है कि क्या बीजेपी के कांग्रेसीकरण से भाजपा की उन जमीनी नेताओं का हौंसला पस्त नहीं होता होगा, जो कांग्रेस से आने वाले नेताओं को तुरंत ही सत्ता के बड़े पदों पर देखते हैं।
*9351415379*

error: Content is protected !!