
मैं आपको एक बात बताने जा रहा हूं आप यह करो पक्का आपका मान और सम्मान दोनों बढ़ेगा। आप किसी के घर जाएं और वो केवल आपको पानी ही पूछता हो तो उसका इतना सा बोले भाभी जी यह आपकी बहू है अरे यह तो आपकी छोटी बहन लगती है, आप दोनों तो छोटी बहन बड़ी बहन लगते हो, आप सासू तो किसी भी एंगल से नहीं लगती, फिर देखो जो केवल आपको पानी पूछता हो वह आपको ड्राई फ्रूट्स और 10 से ज्यादा खाने की प्लेट्स ,जूस, कोल्ड ड्रिंक सब लगा देंगे और आपके घर से इतना जल्दी जाने नहीं देंगे। और बोलोगी भैया आते रहना ,,,,सब से बढ़िया तरीका औरतों को यही बोलो क्या मेंटेन कर रखा हे आपने अपने आप को
दूसरा कोई जेंट्स दिखे तो उसको बोलो कि आपका बेटा है अरे आप दोनों तो छोटे भाई बड़े भाई लगते हो आप आज भी young लगते हो बेटा तो लगता ही नहीं ,कितने फिट हो आप ,क्या जोड़ी हे दोनों की ।फिर देखो आप उसके असली दोस्त कहलाओगे और best दोनों पति-पत्नी एक साथ दिख जाए तो बोलो कि यह आपके बेटे बहु है अरे अभी आप दोनों इतने young लग रहे हो की 10/12 साल हुए शादी को लगते हो।।
आप दोनों की जोड़ी सबसे बेस्ट है।।
और आखरी किसी औरत को यह बोल दो भैया तो नहीं पर आप बिल्कुल young लगते हैं और भाभी जी आप तो मुश्किल से 25 /26 साल की लगती हो ,बस यह बोल दो आप उसकी नजर में दुनिया के सबसे बेस्ट इंसान होंगे।
जबकि असलियत यह है जो भी यह बातें बोलता है वह सरासर उनकी चापलूसी या उनको मूर्ख बना रहा हे ,उसको भी पता हे कौन कितना बड़ा हे ।
Thanks
कोसीनोक जैन
अजमेर