वैलेंटाइन डे प्यार, स्नेह , प्रेम, आपसी समझ और रोमांस का वैश्विक उत्सव

dr. j k garg

निर्विवाद रूप में वैलेंटाइन डे प्यार, स्नेह , प्रेम, आपसी समझ और रोमांस का वैश्विक उत्सव है, जो रोमांटिक साथियों के बीच ही नहीं  किन्तु सभी लोगों का परस्पर समन्वय सहयोग भाई चारे ,सच्ची दोस्ती और स्नेह व्यक्त करने का दिन है। आधुनिक समय में, यह भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों को प्राथमिकता देने, अपने प्रियजनों (दोस्तों और परिवार) को महत्व देने और उपहारों के माध्यम से भावनाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।

यह दिन कपल्स के लिए चाये  वो नब दम्पति हो या प्रौढ़, वृद्ध दंपत्ति, मित्र, बेटे बेटी पड़ोसी से अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। वैलेंटाइन डे को अपने साथी के प्रति प्यार, प्रतिबद्धता और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का सबसे खास दिन माना जाता है।
यह दिन व्यस्तता के बीच अपने रिश्तों में समय और महत्व देने की याद दिलाता है, जिससे भावनात्मक बंधन मजबूत होता है।
  यह न केवल प्रेमियों, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ भी स्नेह साझा करने का एक उत्सव बन गया है, जो सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देता है।
 यह पुष्प, बुके ग्रीटिंग कार्ड, चॉकलेट और उपहार देने के साथ पारिवारिक जीवन में मधुरता घोलने और मजबूत सम्बन्ध बनाने का दिन है। इस दिन  प्रेम स्नेह  करुणा की अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं। यह एक खुशी का दिन है जो जीवन में रोमांस और सकारात्मकता लाता है
माना जाता है कि वैलेंटाइन डे संत वैलेंटाइन के सम्मान में मनाया जाता है। ऐतिहासिक रूप से इसे रोमांस से जोड़ने का श्रेय 14 वीं शताब्दी के कवि जेफ्री चौसर को जाता है, जिन्होंने इसे प्रेम की अभिव्यक्ति का प्रतीक बनाया। हालांकि इसकी उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं, लेकिन आज यह प्रेम को समर्पित सबसे लोकप्रिय दिन है।
वैलेंटाइन डे को पश्चिम पूर्व की संस्कृति से जोड़ना युक्ति संगत नहीं है।
सच्चा वेलेंटाइन वो है जो बिना बोले बताने आपकी बात समझता है और आपकी सुरक्षा और वेलफेयर के लिए सब कुछ कर देता है। जो निस्वार्थी है ।
डॉ जे के गर्ग 
पूर्व संयुक निदेशक कालेज शिक्षा 
error: Content is protected !!