सीरिया में हिंसा की समाप्ति का आह्वान

प्रीटोरिया। दक्षिण अफ्रीका और यूरोपीय संघ [ईयू] ने शुक्रवार को सीरिया में बढ़ रही हिंसा की तत्काल समाप्ति का आह्वान किया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्री मैती नकोआना-माशाबेन ने कहा है कि यह आह्वान दक्षिण अफ्रीका-यूरोपीय संघ मंत्रिमंडलीय राजनीतिक संवाद के दौरान किया गया। यह संवाद शुक्रवार को ही दिन में प्रीटोरिया में संपन्न हुआ।

माशाबेन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और यूरोपीय संघ इस बात पर सहमत है कि सीरिया में मौजूदा घटनाक्रम गंभीर है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों के बीच असहमति के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चाहिए कि इस समस्या को निपटाए।

माशाबेन, बैठक के बाद सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। यह बैठक विदेशी मामलों व सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि कैथरीन एश्टन और माशाबेन ने मिलकर आयोजित की थी। माशाबेन ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीरिया में हिंसा के अंत का भी आह्वान किया।

error: Content is protected !!