ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी का निधन

fb_img_1483966314685नई दिल्ली| ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी का रविवार को निधन हो गया| अकबर हाशमी रफसंजानी अपने उदारवादी नजरिए के लिए जाने जाते थे और यही नहीं राजनीति में महत्वपूर्ण शख्सियत के रूप में भी जाने जाते थे| आयतुल्लाह हाशमी रफसन्जानी को रविवार की शाम दिल का दौरा पड़ने के बाद तेहरान में अस्पताल में भर्ती किया गया था किंतु भर्ती होने के कुछ देर बाद उनका निधन हो गया।
>
> निधन के तत्काल बाद ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रुहानी अस्पताल पहुंचे। आयतुल्लाह हाशमी रफसन्जानी के निधन की खबर आम होते ही लोग अस्पताल के सामने जमा हो गये और कुछ ही देर में पूरा इलाका लोगों से भर गया। आयतुल्लाह हाशमी रफसन्जानी के शव को उनके घर पहुंचा दिया गया है और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| आयतुल्लाह हाशमी रफसन्जानी 25 अगस्त सन 1934 को रफसन्जान के बहरमान गांव में पैदा हुए थे।
>
> आपको बता दें कि राजनीति और कारोबार दोनों में चतुराई भरे कदमों और साख की वजह से उनके जीवनकाल में ‘अकबर शाह’, ‘ग्रेट किंग’ जैसे कई उपनाम भी उन्हें मिले| वर्ष 1979 में इस्लामिक क्रांति के पहले हरेक महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से उनका आमना-सामना हुआ| प्रत्यक्ष तौर पर या परदे के पीछे, उनकी मौजूदगी विभिन्न मंचों पर महसूस की गई| अमेरिका समर्थित शाह को हटाए जाने के बाद ईरान में उथल-पुथल भरे समय में वह एक गतिशील नेता रहे| बाद के सालों में असाधारण रूप से उनका राजनीतिक रुतबा बढ़ता गया|

error: Content is protected !!