इजरायल ने फिर किया सीरिया पर हमला

Israel, syria, hizbullah, terrorist, missileबेरुत। इजरायली लड़ाकू विमानों ने रविवार को भी सीरिया की राजधानी दमिश्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले किए। हमले में ईरान निर्मित मिसाइलों को निशाना बनाया गया। इन मिसाइलों को लेबनान के हिजबुल्ला आतंकियों के लिए ले जाया जा रहा था। पिछले तीन दिनों में यह सीरिया पर किया गया दूसरा इजरायली हमला है। इससे संकेत मिल रहा है कि सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध में इजरायल अब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगा है।

सीरिया की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली विमानों ने दमिश्क के निकट एक सैन्य और वैानिक शोध केंद्र को निशाना बनाया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। मध्य पूर्व में मौजूद एक खुफिया अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि इजरायल ने रविवार को दमिश्क में हवाई हमले किए हैं। हालांकि, हमले के स्थान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारी के मुताबिक हमले में फतह-110 मिसाइलों को निशाना बनाया गया। इजरायली हवाई हमले ऐसे समय में किए गए हैं, जब ऐसी खबरें आ रही थीं कि सीरिया ने गृहयुद्ध के दौरान रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस प्रकार के हथियारों के प्रयोग को ‘रेड लाइन’ कहा है। उनका प्रशासन इसे लेकर संभावित सैन्य कार्रवाई समेत अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। वहीं, ईरान ने इजरायली हमले की निंदा की है। आतंकी समूहों के लिए काम कर रहा इजरायल दमिश्क, एएफपी : सीरिया पर हुए इजरायल के हमलों के बाद दमिश्क भड़क गया है। सीरिया के विदेश मंत्री ओमरान अल जौबी ने इजरायल पर आतंकी समूहों की मदद करने का आरोप लगाया है। हमलों के बाद संवाददाता सम्मेलन में जौबी ने कहा कि इजरायल यह कहकर सीरिया में हमला कर रहा है कि वह हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। हालांकि, सच्चाई यह है कि वह देश के आतंकी संगठनों और अलकायदा की शाखा जबहत अल नुसरा के आतंकियों की मदद के लिए यह हमले कर रहा है। इस संबंध में हमने एक पत्र संयुक्त राष्ट्र को भेज दिया है। जौबी ने कहा कि हाल ही में इन आतंकी संगठनों ने हमले कर सीरिया के कुछ इलाकों पर कब्जे का असफल प्रयास किया था। अब इजरायल उनके मकसद में मदद दे रहा है। इस पत्र के मुताबिक, सीरिया पर जो आरोप लगाए गए हैं वे बिल्कुल गलत हैं। हम अपनी सीमा से बाहर कोई हथियार नहीं भेज रहे हैं। इजरायल ने तीन जगहों पर रविवार को हवाई हमले किए।बेरुत, एपी : इजरायली लड़ाकू विमानों ने रविवार को भी सीरिया की राजधानी दमिश्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले किए। हमले में ईरान निर्मित मिसाइलों को निशाना बनाया गया। इन मिसाइलों को लेबनान के हिजबुल्ला आतंकियों के लिए ले जाया जा रहा था। पिछले तीन दिनों में यह सीरिया पर किया गया दूसरा इजरायली हमला है। इससे संकेत मिल रहा है कि सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध में इजरायल अब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगा है। सीरिया की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली विमानों ने दमिश्क के निकट एक सैन्य और वैानिक शोध केंद्र को निशाना बनाया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। मध्य पूर्व में मौजूद एक खुफिया अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि इजरायल ने रविवार को दमिश्क में हवाई हमले किए हैं। हालांकि, हमले के स्थान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारी के मुताबिक हमले में फतह-110 मिसाइलों को निशाना बनाया गया। इजरायली हवाई हमले ऐसे समय में किए गए हैं, जब ऐसी खबरें आ रही थीं कि सीरिया ने गृहयुद्ध के दौरान रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस प्रकार के हथियारों के प्रयोग को ‘रेड लाइन’ कहा है। उनका प्रशासन इसे लेकर संभावित सैन्य कार्रवाई समेत अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। वहीं, ईरान ने इजरायली हमले की निंदा की है। आतंकी समूहों के लिए काम कर रहा इजरायल दमिश्क, एएफपी : सीरिया पर हुए इजरायल के हमलों के बाद दमिश्क भड़क गया है। सीरिया के विदेश मंत्री ओमरान अल जौबी ने इजरायल पर आतंकी समूहों की मदद करने का आरोप लगाया है। हमलों के बाद संवाददाता सम्मेलन में जौबी ने कहा कि इजरायल यह कहकर सीरिया में हमला कर रहा है कि वह हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। हालांकि, सच्चाई यह है कि वह देश के आतंकी संगठनों और अलकायदा की शाखा जबहत अल नुसरा के आतंकियों की मदद के लिए यह हमले कर रहा है। इस संबंध में हमने एक पत्र संयुक्त राष्ट्र को भेज दिया है। जौबी ने कहा कि हाल ही में इन आतंकी संगठनों ने हमले कर सीरिया के कुछ इलाकों पर कब्जे का असफल प्रयास किया था। अब इजरायल उनके मकसद में मदद दे रहा है। इस पत्र के मुताबिक, सीरिया पर जो आरोप लगाए गए हैं वे बिल्कुल गलत हैं। हम अपनी सीमा से बाहर कोई हथियार नहीं भेज रहे हैं। इजरायल ने तीन जगहों पर रविवार को हवाई हमले किए।

error: Content is protected !!